फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   seven time seating mla shyamdev choudhary dada will not campaign for election

सात बार विधायक रहे नेता का बीजेपी ने काटा टिकट, नहीं करेंगे चुनाव प्रचार

Thu, 16 Feb 2017 08:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 16 Feb 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
seven time seating mla shyamdev choudhary dada will not campaign for election
मौर्य ने दादा से बातचीत की - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में टिकट बंटवारे के बाद बीते एक सप्ताह से दक्षिणी सीट को लेकर चल रहीं अटकलें बुधवार को खत्म हो गईं। बुधवार को इस सीट से पूर्व घोषित उम्मीदवार नीलकंठ तिवारी के सिंबल सहित नामांकन करने के साथ ही तय हो गया कि पार्टी विधायक श्यामदेव राय चौधरी दादा की नाराजगी को तत्काल दूर करने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन


दूसरी ओर अब दादा को उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाए जाने की अटकलें शुरू हो गई हैं। उन्हें राज्यपाल मनोनीत करने और राज्यसभा में भेजने की चर्चाएं पहले भी चल चुकी हैं।
विज्ञापन


सात बार के विधायक दादा टिकट काटे जाने के बाद से नाराज हैं और उन्होंने नीलकंठ तिवारी का प्रचार करने से मना कर दिया है। दादा अब भी अपनी बात पर अडिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लखनऊ में मुलाकात के बाद लौैटे दादा के घर पहुंचने के साथ ही रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने मुलाकात की।

इसके बाद कयासबाजी शुरू हो गई थी। सूत्रों की मानें तो जिस समय शाह ने नीलकंठ और दादा को लखनऊ बुलाया गया था, तभी फाइनल हो गया था कि नीलकंठ को सिंबल दिया जाएगा।
इसकी चर्चा नहीं करने की हिदायत दी गई थी ताकि कार्यकर्ताओं में असंतोष न पैदा हो।
 

नामांकन से पहले नीलकंठ ने लिया दादा का आर्शीवाद

seven time seating mla shyamdev choudhary dada will not campaign for election
नीलकंठ तिवारी - फोटो : अमर उजाला
नीलकंठ ने कहा कि पार्टी के आदेश पर बुधवार को दादा से आशीर्वाद लेने के बाद ही उन्होंने नामांकन किया है।
इस दौरान दादा ने उनसे कहा कि जनता की अदालत में पार्टी ने आपको भेजा है, अब उसी का आशीर्वाद लीजिए।
नामांकन जुलूस निकाले जाने के बाद दादा ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।
नामांकन जुलूस में शामिल होना तो दूर, दादा दिन भर घर से बाहर ही नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed