फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven people died due to heat in Purvanchal in 24 hours

जानलेवा हुई गर्मी: 24 घंटे में पूर्वांचल में गर्मी से सात लोगों की मौत, चलती बाइक से बेहोश होकर गिरी महिला

Wed, 12 Jun 2024 08:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 12 Jun 2024 08:18 AM IST
सार

वाराणसी समेत पूर्वांचल में सात लोगों ने गर्मी के चलते जान गंवा दिया। गर्मी और लू से परेशान लोगों का हाल बेहाल है। अस्पतालों में मरीजों से ओपीडी में जगह नहीं है। वहीं मौतों की वजह गर्मी होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। 

विज्ञापन
Seven people died due to heat in Purvanchal in 24 hours
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने एक बार फिर जानलेवा रूख अख्तियार कर लिया है। बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वांचल में सात लोगों की जान गई है। माना जा रहा है कि गर्मी की वजह से ही इनकी मौत हुई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


गर्मी से तबीयत बिगड़ने के बाद बलिया में चार लोगों की और वाराणसी में तीन व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि वाराणसी में एक महिला बेहोश होकर चलती बाइक से गिरकर चोटिल हुई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 
विज्ञापन


बलिया में गुदरी बाजार क्षेत्र में एक सब्जी बेचने वाले पटरी व्यवसायी, सुखपुरा-अपाइल मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए लगे श्रमिक के अचानक बेहोश होने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जनाड़ी निवासी एक बुजुर्ग तथा भृगु आश्रम निवासी एक किशोर की गर्मी से तबीयत खराब होने पर मौत हुई। वाराणसी में कांशीराम आवास विश्वपुर निवासी 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। राह चलते अचेत एक युवक को दीनदयाल जिला अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रोहनिया क्षेत्र में बाइक पर सवार राजातालाब, पनियरा निवासी महिला गर्मी से बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। उसे नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।  

गर्मी का प्रकोप बढ़ा, 3 की मौत, महिला बाइक से गिरी

गर्मी का प्रकोप फिर से बढ़ने लगा है। इस कारण ओेपीडी के साथ ही इमरजेंसी में भी मरीज बढ़ने लगे हैं। बीएचयू समेत सरकारी अस्पतालों इमरजेंसी में पिछले 24 घंटे में गर्मी से परेशान 100 लोगों को भर्ती किया गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गर्मी से परेशान होकर इलाज कराने आए दो लोगों की मौत हो गई। इसमें से एक मरीज ने तो इमरजेंसी गेट पर पहुंचते ही दम तोड़ दिया। जबकि एक व्यक्ति की मौत ट्रेन में हुई।

जिला अस्पताल में दोपहर में परिजन एक मरीज को लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार वह अचानक गिर गया था और बेहोश हो गया। उधर पेट में दर्द, बेचैनी की समस्या से ग्रसित काशीराम आवास शिवपुर निवासी दिनेश भारती (23) की मौत हो गई। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा, लेेकिन परिजनों के अनुसार पहले से कोई बीमारी नहीं थी।

वहीं, पवन एक्सप्रेस में सफर के दौरान मंगलवार को बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई। आरपीएफ और जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया है। बिहार के समस्तीपुर निवासी मुर्तजा हसन (60) की तबीयत गर्मी से बिगड़ गई। ट्रेन के कैंट स्टेशन पहुंचने पर सह यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ ने उन्हें नीचे उतारा। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रोहनिया में बाइक पर बैठी राजातालाब के पनियरा निवासी महिला प्रियंका चक्कर खाकर गिर गईं। पति केशव गुप्ता के अनुसार वह पत्नी का बीएचयू से इलाज करवाकर घर जा रहा था। करीब आधे घंटे बाद पत्नी को होश आया। स्वास्थ्य विभाग लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed