{"_id":"450d5c4edb2064f44d1047782eb003f6","slug":"seven-minister-and-nine-ias-on-target-laxmikant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे के सात मंत्री और नौ आईएएस भाजपा के निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे के सात मंत्री और नौ आईएएस भाजपा के निशाने पर
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सात मंत्रियों और नौ आईएएस अधिकारियों की शह पर नोएडा प्राधिकरण के निलंबित मुख्य अभियंता यादव सिंह ने अरबों की काली कमाई की।
विज्ञापन
यादव सिंह की डायरी में इन नेताओं और अधिकारियों के नाम दर्ज हैं। चुनौती दी कि सीएम अखिलेश यादव के अंदर जरा भी नैतिकता है तो वह यादव सिंह प्रकरण की सीबीआई जांच के लिए केंद्र से मांग करें।
विज्ञापन
डॉ. वाजपेयी रविवार की दोपहर यहां गुलाब बाग स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा के शासन में सूबे में खनन, बीज, खाद्यान्न सहित तमाम घोटाले हुए हैं। इन सबको मुद्दा बनाकर प्रदेश की सपा सरकार के खिलाफ भाजपा सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
कहा कि यूपी सरकार के विकास का सच उजागर हो रहा है। जो विकास योजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं और जिनका पैसा जारी हो चुका है, कोई भी विकास कार्य पूरा नहीं हुआ।
जारी बजट का 20 फीसदी धन भी संबंधित कार्य पर खर्च नहीं हुआ। नोएडा प्राधिकरण के बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ. वाजपेयी ने कहा कि सपा और बसपा के राज में नोएडा प्राधिकरण घोटालों का हब बन गया।
नोएडा में जिन किसानों की सरकार ने जमीन का अधिग्रहण किया उनके परिवार के सदस्य को आज तक नौकरी नहीं मिली मगर यादव सिंह के भाई, भतीजा, बेटा और साली सब नोएडा प्राधिकरण में नौकरी में हैं।
यादव सिंह केवल भ्रष्टाचार का ही साधन नहीं बल्कि सपा सरकार के मंत्रियों के कालेधन के निवेश का साधन भी हैं। वाजपेयी ने कहा कि घोटालों के आंदोलन के बीच सूबे से सपा सरकार का विसर्जन होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने यहां मीडिया के सामने मोदी सरकार के छह माह के कामकाज की रिपोर्ट भी पेश की।