फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven days after the engagement, the dead body of a young man was found in the Varuna river

Varanasi Crime: सगाई के सात दिन बाद वरुणा नदी में उतराया मिला युवक का शव, पुल के नीचे खड़ी मिली साइकिल

Mon, 21 Aug 2023 05:39 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 21 Aug 2023 05:39 PM IST
सार

मंगलपुर के रहने वाले सलाउद्दीन 19 वर्ष की 21 नवंबर को शादी तय थी और पिछले सोमवार को सगाई हुई थी। रविवार की सुबह सलाउद्दीन साइकिल लेकर कोरौत बाजार को निकला था। शाम तक नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। इस बीच सुबह में गांव के कुछ लोगों ने बताया कि वरुणा नदी में सलाऊद्दीन का शव मिला है तो परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Seven days after the engagement, the dead body of a young man was found in the Varuna river
सगाई के सात दिन बाद वरुणा नदी में उतराया मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में लोहता के कोरौत गांव के सामने सोमवार की सुबह युवक का शव वरुणा नदी में उतराया मिला। पिछले सोमवार को ही युवक की सगाई हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के भूतपूर्व वीसी के बंद मकान में चोरी, रोशनदान से आए चोर

विज्ञापन

मंगलपुर के रहने वाले सलाउद्दीन 19 वर्ष की 21 नवंबर को शादी तय थी और पिछले सोमवार को सगाई हुई थी। रविवार की सुबह सलाउद्दीन साइकिल लेकर कोरौत बाजार को निकला था। शाम तक नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। इस बीच सुबह में गांव के कुछ लोगों ने बताया कि वरुणा नदी में सलाऊद्दीन का शव मिला है तो परिजनों में कोहराम मच गया। पिता सन्नौवर अली ने बताया कि सलाउद्दीन की साइकिल कोरौत पुल के नीचे खड़ी मिली। वह कैसे नदी में गया और उसकी मौत की जांच होनी चाहिए। पांच संतान में वह दूसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इसके अलावा बाजार में लगे सीसी कैमरों को भी खंगलवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed