फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven Chairs at BHU to be Named After Sushruta Jaimini Narada and Vishwamitra in Varanasi

बीएचयू: सुश्रुत, जैमिनी, नारद और विश्वामित्र के नाम होंगी सात पीठें, 28 नियुक्तियां होंगी; पौने दो लाख तक वेतन

Tue, 14 Apr 2026 02:23 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 14 Apr 2026 02:23 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू में वेदों-वेदांगों और संस्कृत के वैज्ञानिक तथ्यों के जानकारों सहित कुल 28 विशेषज्ञ बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र से जुड़ेंगे। इसमें 50 हजार से लेकर पौने दो लाख रुपये वेतन होगा। 

विज्ञापन
Seven Chairs at BHU to be Named After Sushruta Jaimini Narada and Vishwamitra in Varanasi
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में पहली बार सुश्रुत, विश्वामित्र, गौतम, जैमिनी, नारद और वादरायण सहित सात ऋषियों पर सात चेयर प्रोफेसरों की नियुक्तियां होंगी। इनका मासिक वेतन एक लाख रुपये तक होगा। इसके अलावा वेदों-वेदांगों और संस्कृत के वैज्ञानिक तथ्यों के जानकारों सहित कुल 28 विशेषज्ञ बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र से जुड़ेंगे। इसमें 50 हजार से लेकर पौने दो लाख रुपये वेतन होगा। 

विज्ञापन


साल 2019 में वैदिक विज्ञान केंद्र स्थापित होने के बाद ये अब तक की सबसे बड़ी भर्ती होने जा रही है। इसमें सात वैदिक शिक्षक, सात चेयर प्रोफेसर, सात विजिटिंग फेलो और सात शोध सहायकों की नियुक्तियां होंगी। इसकी अधिसूचना बीएचयू के रिक्रूटमेंट एंड एसेसमेंट सेल के पोर्टल पर जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

सात पीठों पर 80 साल तक के लोगों को मौका

ब्रह्मर्षि सनत्कुमार पीठ, देवर्षि नारद, सुतर्षि सुश्रुत पीठ, राजर्षि विश्वामित्र पीठ, परमर्षि गौतम पीठ, कांडर्षि जैमिनी पीठ और महर्षि वादरायण पीठ के चेयर प्रोफेसरों की नियुक्तियां होंगी। इनका वेतन एक लाख रुपये महीना होगा। अंतरिक्ष, खगोल सहित वेद-वेदांग के वैज्ञानिक तथ्यों का ज्ञान सहित पीएचडी और 10 साल के आचार्य या शोध निर्देशक का अनुभव हो। न्यूनतम कार्यकाल एक साल और अधिकतम पांच वर्ष का होगा। 80 साल तक की उम्र वाले प्रोफेसर भी इन सात पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई है। 

इसे भी पढ़ें; IIT BHU: आईआईटी में नए सत्र की कक्षाएं 23 जुलाई से, तीन महीने चलेगा दाखिला; 11 से 18 मई तक पीएचडी इंटरव्यू

सात वैदिक प्रोफेसर को सबसे ज्यादा वेतन
सात वैदिक प्रोफेसरों के तहत वैदिक अध्ययन में दो एसोसिएट और एक असिस्टेंट प्रोफेसर, खगोल विज्ञान, वैदिक गणित और व्याकरण तीनों विधाओं में एक-एक असिस्टेंट प्रोफेसर, एक असिस्टेंट लाइब्रेरियन और एक कंप्यूटर प्रोग्रामर की नियुक्ति होगी। सबसे ज्यादा करीब डेढ़ से पौने दो लाख रुपये वेतन एसोसिएट प्रोफेसर का होगा। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि सात मई तय की गई है। वहीं, पांच मई तक पोर्टल से आवेदन डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

धर्मशास्त्र, इंजीनियरिंग और फिजिक्स के होंगे फेलो

60 हजार रुपये पर सात विजिटिंग फेलो की नियुक्तियां होनी हैं। धर्मशास्त्र, ज्योतिष, दर्शन, फिजिक्स, केमेस्ट्री, इंजीनियरिंग, पर्यावरण, गणित आदि विषयों का विशेषज्ञ हो। न्यूनतम दो और अधिकतम पांच वर्ष का कार्यकाल हो सकता है। पांच शोध पत्रों का प्रकाशन होना चाहिए। आवेदन की अधिकतम आयु 75 वर्ष तक तय की गई है। 50 हजार रुपये महीने पर सात शोध निर्देशकों की नियुक्तियां होंगी। इनकी भी योग्यताएं और विशेषज्ञता विजिटिंग फेलो के अनुरूप ही होनी चाहिए। इन 14 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख सात मई है। वहीं, होलकर भवन में हार्ड कॉपी जमा करने की तारीख 13 मई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed