IIT BHU: आईआईटी में नए सत्र की कक्षाएं 23 जुलाई से, तीन महीने चलेगा दाखिला; 11 से 18 मई तक पीएचडी इंटरव्यू
Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में नए सत्र की कक्षाएं 23 जुलाई से शुरू होंगी। 22 जुलाई को विभागों में रिपोर्टिंग होगी। 27 अप्रैल को एमफार्मा में शॉर्टलिस्ट हो चुके अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी बीएचयू में 2025-26 सत्र की एमफार्मा, एमटेक और पीएचडी की नई कक्षाएं एक साथ 23 जुलाई को शुरू हो जाएंगी। 22 जुलाई को विभागों में रिपोर्टिंग होगी। वहीं, एमफार्मा कोर्स में 17 अप्रैल से 23 अप्रैल तक फॉर्म भरे जाएंगे। शाम पांच बजे तक पीजी पोर्टल खुला रहेगा। 27 अप्रैल को एमफार्मा में शॉर्टलिस्ट हो चुके अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी।
लिखित परीक्षा 14 मई और काउंसिलिंग 15 मई को होगी। 22 मई को चयनित छात्र और छात्राओं की वेटिंग लिस्ट आएगी। 20 जुलाई तक वेटिंग लिस्ट में चयनित और प्रवेश वापस लेने का समय दिया जाएगा। उसी दिन एम फार्मा की प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
विभाग में रिपोर्टिंग 22 जुलाई को होगी। 23 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। एमटेक और पीएचडी में आवेदन की प्रक्रिया अब बंद कर दी गई है। आईआईटी बीएचयू में 600 से ज्यादा सीटों पर एमटेक, एमफार्मा और पीएचडी में प्रवेश होना है।
10 राउंड में होगा एमटेक में प्रवेश
एमटेक में दाखिला लेने वाले शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को 20 अप्रैल को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 24 और 30 अप्रैल के बीच इंटरव्यू लिए जाएंगे। चार मई को प्रवेश पा चुके अभ्यर्थियों और वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर ही जारी कर दी जाएगी। 10 राउंड में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होगी। 22 जुलाई को विभागों में भौतिक रूप से पंजीकरण किया जाएगा और कक्षाएं 23 जुलाई से चलेगी। दोनों कोर्स में सीट लॉक और फ्रीज होने के बाद दाखिला वापस लिया तो 10 हजार रुपये फाइन देने होंगे।
11 से 18 मई तक होंगे पीएचडी इंटरव्यू
पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन सोमवार को ही बंद हो गए हैं। 23 अप्रैल को चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए सूचित किया जाएगा। 11 से 18 मई तक अलग-अलग विभागों के इंटरव्यू होंगे। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 29 मई है। पांच से 12 जून तक प्रवेश वापस लिया जा सकता है। 27 जून तक पीएचडी दाखिले की प्रक्रिया बंद हो जाएगी और 23 जुलाई से नई कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।