फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven branches of IIT BHU in top 300 subjects in world in QS World University Rankings

उपलब्धि: आईआईटी बीएचयू की सात ब्रांच विश्व के शीर्ष 300 विषयों में, कंप्यूटर साइंस 500 रैंक उछला

Wed, 25 Mar 2026 04:38 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 25 Mar 2026 04:38 PM IST
सार

Varanasi News: आईआईटी के तीन विषय विश्व के शीर्ष 250 में और सात विषय शीर्ष 300 में शामिल हैं। वहीं, कुल 11 विषय शीर्ष 500 में स्थान बनाने में सफल रहे हैं।  

विज्ञापन
Seven branches of IIT BHU in top 300 subjects in world in QS World University Rankings
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू के सात ब्रांच को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग की ओर से विश्व के शीर्ष 300 विषयों में शामिल किया गया है। वहीं, कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स ब्रांच को पिछले साल के मुकाबले 500 से ज्यादा रैंक की उछाल मिली है। जबकि सब्जेक्ट आधारित रैंकिंग के 14 में से आईआईटी के 13 विषयों को स्थान दिया गया है। ये रिजल्ट मंगलवार को जारी किया गया। 

विज्ञापन


इसके मुताबिक आईआईटी के तीन विषय विश्व के शीर्ष 250 में और सात विषय शीर्ष 300 में शामिल हैं। वहीं, कुल 11 विषय शीर्ष 500 में स्थान बनाने में सफल रहे हैं। इस बार कई विषयों ने पिछले वर्ष की तुलना में 200 से ज्यादा रैंकिंग की छलांग लगाई है। 
विज्ञापन


सिविल इंजीनियरिंग विषय पहली बार 201-275 रैंक बैंड में शामिल हुआ है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग को 201-250 रैंक बैंड में स्थान मिला है। केमिकल इंजीनियरिंग और मैटेरियल साइंस दोनों ने 251-300 रैंक बैंड में स्थान बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यूएस सब्जेक्ट रैंकिंग का आकलन पांच मानकों पर होता है। इसमें अकादमिक प्रतिष्ठा, एंप्लॉयर प्रतिष्ठा, प्रति रिसर्च पेपर साइटेशन, एच-इंडेक्स अंतरराष्ट्रीय शोध नेटवर्क शामिल हैं। प्रो. विकास कुमार दुबे ने बताया कि इस संस्थान की एकेडमिक और रिसर्च एक्टिविटी की बेहतर गति में है। 

कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेशन सिस्टम्स की 251-300 रैंक बैंड

कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेशन सिस्टम्स ने साल 2025 के 751-850 रैंक बैंड से बड़ी छलांग लगाते हुए 251-300 रैंक बैंड में स्थान प्राप्त किया है। पहली बार शामिल किए गए फार्मेसी विषय को भी 201-250 रैंक बैंड में स्थान मिल गया है। जैविक विज्ञान 651-700 रैंक बैंड में आया और ब्रॉड सब्जेक्ट एरिया के तहत इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में 332 रैंक मिली है।
 
अन्य चार विषयों की रैंक बैंक

  • प्राकृतिक विज्ञान : 451-500
  • फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी : 351-400
  • गणित : 301-350
  • पर्यावरण विज्ञान : 401-450

पांच आधार पर हुआ रैंकिंग का आकलन

क्यूएस सब्जेक्ट रैंकिंग का आकलन पांच मानकों पर होता है। इसमें अकादमिक प्रतिष्ठा, एंप्लॉयर प्रतिष्ठा, प्रति रिसर्च पेपर साइटेशन, एच-इंडेक्स और अंतरराष्ट्रीय शोध नेटवर्क शामिल हैं। इनमें आईआईटी बीएचयू को इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, प्राकृतिक विज्ञान, जीवन विज्ञान और चिकित्सा के साथ ही सामाजिक विज्ञान व प्रबंधन जैसे चार व्यापक विषय क्षेत्रों के अंतर्गत 14 विषयों में आंका गया। प्रोफेसर विकास कुमार दुबे ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की वैश्विक दृश्यता, शोध उत्पादन और नियोक्ता सहभागिता को बढ़ाने के लिए अपनाई गई रणनीतिक पहलों का परिणाम है।

इस वर्ष 14 में से 13 विषयों का रैंकिंग में शामिल होना बड़ी उपलब्धि है। संस्थान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और शोध संगठनों के साथ सहयोगात्मक गतिविधियों को लगातार बढ़ा रहा है। इससे वैश्विक शोध नेटवर्क में उसकी भागीदारी और मजबूत होगी। -प्रो. अमित पात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed