फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven accused including magistrate of Static Surveillance Team sent to jail in case of grabbing money from Katha businessman

कारोबारी से रुपये हड़पने का मामला: एसएसटी टीम के मजिस्ट्रेट समेत सात आरोपी भेजे गए जेल, कार और स्कूटी बरामद

Fri, 11 Feb 2022 10:01 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Feb 2022 10:01 AM IST
सार

गांजा, अवैध शराब सहित अन्य मामलों में पुलिस आरोपियों की फोटो जारी करती है, लेकिन इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की फोटो तक नहीं जारी की। कोर्ट में दाखिल कब कराया गया, सर्किल स्तर के अधिकारी यह भी नहीं बता सके। 

विज्ञापन
Seven accused including magistrate of Static Surveillance Team sent to jail in case of grabbing money from Katha businessman
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

वाराणसी में कत्था कारोबारी वीर चौरसिया का साढ़े चार लाख रुपये हड़पने के मामले में गिरफ्तार स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) के मजिस्ट्रेट, दरोगा, पुलिसकर्मी सहित सात आरोपियों को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जंसा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में उपयोग एक स्विफ्ट कार और एक स्कूटी भी बरामद की।  सात फरवरी की शाम चेकिंग के दौरान एसएसटी टीम ने भदोही के रहने वाले कत्था कारोबारी का साढ़े चार लाख रुपये हड़प लिया था।
विज्ञापन


एसएसटी में शामिल रोहनिया के खुशीपुर निवासी बाल विकास परियोजना अधिकारी बड़ागांव मुकेश सिंह कुशवाहा, राजातालाब थाने पर तैनात बलिया के नगर सोना पाली निवासी दरोगा विद्यार्थी सिंह, भुल्लनपुर निवासी हेड कांस्टेबल जटाशंकर पांडेय, बलिया के फेफना मोहान की मठिया निवासी कांस्टेबल अमित सिंह यादव, रायबरेली डीक थाना अंतर्गत धानापुर निवासी कांस्टेबल संजय कुमार और चालक काजीसराय निवासी गोरख यादव, कोरौता लोहता निवासी वीडियोग्राफर सौरभ सेठ को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों में इस बात की चर्चा है कि जंसा थाने की लापरवाही के चलते पीड़ित की बात नहीं सुनी गई और जंसा थाने की पुलिस उसे घुमाती रही। ट्विटर और सोशल मीडिया की ताकत का नतीजा रहा कि पुलिस अपनी किरकिरी कराने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की।

सर्किल स्तर के अधिकारी बोले, विवेचना होगी प्रभावित

गांजा, अवैध शराब सहित अन्य मामलों में पुलिस जहां आरोपियों की फोटो जारी करती है, लेकिन इस मामले में पुलिस आरोपियों की फोटो तक नहीं जारी की। जंसा थाने की पुलिस आरोपियों तक किसी को पहुंचने नहीं दी। सर्किल स्तर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी जेल भेज गए, यही बहुत है। कोर्ट में दाखिल कब कराया गया, सर्किल स्तर के अधिकारी यह भी नहीं बता सके। बोले, इससे हमारी विवेचना प्रभावित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed