फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   'Seva Sankalp' bike rally reaches Kashi after covering 2,000 km from Tirupati

Varanasi News: तिरुपति से दो हजार किमी तय कर काशी पहुंची सेवा संकल्प बाइक यात्रा

Wed, 07 Oct 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
'Seva Sankalp' bike rally reaches Kashi after covering 2,000 km from Tirupati
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित सेवा संकल्प बाइक यात्रा तिरुपति से भी मंगलवार को काशी पहुंची। यात्रा में 25 युवा राइडर्स ने करीब 2000 किलोमीटर की दूरी तय की। वे कृष्णा और गोदावरी का पवित्र जल काशी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


यह यात्रा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और सूचना प्रौद्योगिकी एवं शिक्षा मंत्री नारा लोकेश के मार्गदर्शन में तेलुगु नाडु स्टूडेंट्स फेडरेशन और तेलुगु युवा की ओर से आयोजित की गई। 30 सितंबर 2026 को तिरुपति से शुरू हुई यह यात्रा पांच राज्यों से होकर गुजरी। विभिन्न स्थानों पर टीडीपी, भाजपा, जेएसपी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा के दौरान कृष्णा और गोदावरी नदियों का पवित्र जल एकत्र कर मां गंगा को समर्पित किया गया। वाराणसी पहुंचने पर सांसद विजय चिंताकायला, सना सतीश बाबू और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल ने राइडर्स का स्वागत किया। सांसद विजय चिंताकायला ने कहा कि यह केवल एक बाइक रैली नहीं, भारत की सांस्कृतिक एकता की जीवंत यात्रा है। यात्रा का आध्यात्मिक समापन मंगलवार को वाराणसी में हुआ। राइडर्स ने गंगा आरती में भाग लिया। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। इस दौरान कृष्णा और गोदावरी के पवित्र जल को मां गंगा को समर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed