भदोही: नौ कर्मचारियों की सेवा समाप्त, मंडलायुक्त ने ब्लॉक, सीएचसी और तहसील का किया निरीक्षण
औराई ब्लॉक में संविदा पर तैनात नौ कर्मचारी दफ्तर में नहीं मिले। मंडलायुक्त ने सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया, जबकि तीन अन्य कर्मचारियों का वेतन रोकने को कहा। सीएचसी में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। औराई तहसील में 10 बड़े बकाएदारों का नाम और कोर्ट की कार्रवाई के बारे में न बता पाने पर तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा। मंडलायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय नटवां को गोद लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडलायुक्त और भदोही जिले के नोडल अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र शुक्रवार को औराई तहसील, ब्लॉक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। ब्लॉक में नौ संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्त और तीन कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। लापरवाही मिलने पर बीडीओ को जेडीसी कार्यालय से संबद्ध करने के साथ ही शासन को पत्र लिखने के लिए कहा। बड़े बकाएदारों का लेखाजोखा न देने पर तहसीलदार औराई से स्पष्टीकरण तलब किया। सीएचसी में गदंगी मिलने पर नाराजगी जताई। सुधार के लिए हिदायत भी दी।
मंडलायुक्त शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के बाद ब्लॉक औराई पहुंचे। यहां संविदा पर तैनात नौ कर्मचारी दफ्तर में नहीं मिले। इससे नाराज मंडलायुक्त ने सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया, जबकि तीन अन्य कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सीएचसी में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। औराई तहसील में 10 बड़े बकाएदारों का नाम और कोर्ट की कार्रवाई के बारे में न बता पाने पर तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा। तहसील में मौजूद लोगों की समस्याएं सुनी।
मंडलायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय को लिया गोद
मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय नटवां पहुंचकर उसे गोद लिया। स्कूल में बिजली, पानी, शौचालय समेत अन्य व्यवस्थाओं को देखा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज का भी निरीक्षण किए। मंडलायुक्त ने अवैध निर्माण गिराकर वहां वैक्सीनेशन हॉल बनाने का निर्देश दिया। डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया एवं डेंगू से बचाव के लिए कार्ययोजना की जानकारी ली। इस मौके पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, एडीएम शैलेंद्र मिश्र, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक आदि रहे।