फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sensor technology will provide information about crop needs on smartphones in varanasi

काम की बात: अब घर बैठे स्मार्टफोन पर जानिये फसलों की जरूरत, वैज्ञानिकों ने विकसित की खास तकनीक

Tue, 06 Feb 2024 04:49 PM IST
प्रगति चंद हीरालाल चौरसिया, अमर उजाला, वाराणसी
हीरालाल चौरसिया, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 Feb 2024 04:49 PM IST
सार

भारतीय जल प्रबंधन संस्थान के वैज्ञानिकों ने खास तकनीक विकसित की है। इसके तहत मिट्टी के अंदर सेंसर लगाया जाएगा। सेंसर से कंट्रोलर बॉक्स से इंटरनेट पर जानकारी अपलोड होगी। जिससे स्मार्टफोन के जरिये फसलों की जरूरत की जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन
Sensor technology will provide information about crop needs on smartphones in varanasi
सेंसर युक्त मशीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब किसान घर बैठे फसलों की सेहत का हाल जान सकेंगे। फसल को कितनी सिंचाई और नमी की जरूरत है, इसकी जानकारी इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) के जरिये मोबाइल पर मिल सकेगी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की शाखा भारतीय जल प्रबंधन संस्थान (आईआईडब्ल्यूएम) भुवनेश्वर के वैज्ञानिकों ने इस तकनीक को विकसित किया है। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर में लगे किसान मेले में आए वैज्ञानिकों ने इस तकनीक को प्रदर्शित किया।

विज्ञापन


वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार नायक और डॉ. प्रतिभा साहू ने बताया कि आईओटी के जरिये फसल संबंधी जानकारी देने के लिए मिट्टी के अंदर सेंसर लगाया जाएगा। सेंसर से कंट्रोलर बॉक्स से इंटरनेट पर जानकारी अपलोड होगी। एक सेंसर से दो एकड़ की जमीन कवर हो सकेगी। डॉ. अजीत कुमार नायक ने बताया कि तकनीक का परीक्षण भुवनेश्वर के अलावा वाराणसी के भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान और नेशनल रिसर्च सेंटर तमिलनाडु में सफल रहा है। अभी तीन और कृषि संस्थानों में परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद इसे बाजार में उतारा जाएगा।
विज्ञापन


दो साल में किया विकसित
डॉ. अजीत कुमार नायक ने बताया कि इस तकनीक को विकसित करने में दो साल लगे। चार वैज्ञानिकों की टीम ने इसे तैयार किया। अब पेटेंट की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed