फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Senior JDU leader KC Tyagi gave a statement in support of the kisan andolan

वाराणसी में जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी का बड़ा बयान, बोले-एमएसपी पर कानून बनना चाहिए 

Mon, 08 Mar 2021 12:10 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 08 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Senior JDU leader KC Tyagi gave a statement in support of the kisan andolan
वाराणसी एयरपोर्ट पर केसी त्यागी - फोटो : अमर उजाला

जनता दल यूनाइटेड के महासचिव केसी त्यागी रविवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए त्यागी ने कहा कि किसानों का मुद्दा जायज है और ऐसा नहीं कहा जा सकता कि यह 6 साल में हुआ है। यह कई सालों से चला आ रहा है और लंबी गुलामी और लंबे शोषण का नतीजा है। हम चाहते हैं कि किसान संगठन और सरकार मिलकर इसका कोई हल निकालें। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से प्रस्ताव है कि डेढ़ साल के लिए इस मामले को पुट आफ (स्थगित) किया जाए। हमारा मानना है कि अनिश्चितकाल के लिए इसे पुट आफ कर देना चाहिए। कहा कि एमएसपी के लिए लिखित आश्वासन देने के लिए सरकार तैयार है।
विज्ञापन


हम चाहते हैं यह कानून का हिस्सा बने और किसानों पर जो लंबित मुकदमे हैं वे वापस किए जाएं। किसान भारत माता की जय बोलकर अपने गांव चले जाएं। उन्होंने कहा कि जो 140 करोड़ लोगों का पेट भर रहे हैं उनकी संतुष्टि जरूरी है। पालिटिकल लीडर की संतुष्टि आवश्यक नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर उन्होंने कहा कि डीजल, पेट्रोल और गैस की मूल्य वृद्धि से रसोईं का बजट बिगड़ा है। आम आदमी भी प्रभावित हुआ है और किसानी भी इससे प्रभावित हुई है। जनता के हितों को देखते हुए रोल बैक करना चाहिए। यूपी में 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पिछली बार हम चुनाव नहीं लड़े उसका अफसोस है, हम यूपी में चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed