{"_id":"69dab32e3b1c78a06f004367","slug":"senior-divisional-personnel-officer-abhinav-singh-led-the-administration-department-to-victory-with-an-innings-of-52-runs-off-16-balls-varanasi-news-c-20-vns1021-1353978-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह ने 16 बॉल पर 52 रन की पारी खेल प्रशासन विभाग को जिताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह ने 16 बॉल पर 52 रन की पारी खेल प्रशासन विभाग को जिताया
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से लहरतारा मिनी स्टेडियम में शनिवार को टी-20 अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता खेली गई। इसमें वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह ने 16 बॉल पर 9 चौके और दो छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली। प्रशासन विभाग की टीम ने चिकित्सा विभाग की टीम को आठ विकेट से हरा दिया।
अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन का पहला मैच प्रशासन और चिकित्सा विभाग की टीम के बीच खेला गया। इसमें चिकित्सा विभाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 140 रन बनाए। चिकित्सा विभाग की टीम की तरफ से सत्येंद्र ने 38 बॉल पर पांच चौकों की मदद से 40 रन, राम भुवन ने 23 बॉल पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन और डॉ. आशीष गुप्ता ने 20 बॉल पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए। प्रशासन की तरफ से वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह ने तीन ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेंद्र पाल ने तीन ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि मंडल सिग्नल और दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र वैश, धनंजय, राकेश और अमित ने एक-एक विकेट लिया।
141 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रशासन की टीम ने 11.4 ओवर में दो विकेट पर 145 रन बनाकर मैच जीतकर दो अंक प्राप्त किए। प्रशासन की तरफ से वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह ने 16 बॉल पर 9 चौके और दो छक्कों की मदद से 52 रन, ऋषि कपूर ने 15 बॉल पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रन, राकेश ने 14 बॉल पर तीन चौकों की मदद से 17 रन और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेंद्र पाल ने 15 बॉल पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाए। चिकित्सा विभाग की तरफ से सत्येंद्र ने तीन ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। 16 बॉल पर 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह ने दिया।