फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Senior clerk at Kashi Depot assaulted; FIR registered against three, including a conductor.

Varanasi News: काशी डिपो के वरिष्ठ लिपिक से मारपीट, परिचालक समेत तीन पर प्राथमिकी

Tue, 25 Aug 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Senior clerk at Kashi Depot assaulted; FIR registered against three, including a conductor.
वाराणसी। रोडवेज के काशी डिपो के एक वरिष्ठ लिपिक से मारपीट की गई। 22 अगस्त को कार्यालय से घर लौटते समय उन्हें रोककर पीटा गया। पुलिस ने काशी डिपो के एक परिचालक राजेश गुप्ता समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। शिवपुर इंद्रपुर निवासी ब्रह्मा नंद तिवारी ने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त की शाम पांच बजे वह कार्यालय से आवास लौट रहे थे। चौकाघाट पुल के पास बाइक सवार लोगों ने उन्हें रोका। इसके बाद जिला जेल के पास घेरकर मारपीट की गई। हमले में चोटें आईं। पीड़ित ने अपनी तहरीर में परिचालक राजेश गुप्ता पर साजिश रचने की आशंका जताई है। लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article