फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Send back Rohingya and Bangladeshi Muslims avimukteshwaranand wrote letter to the President

UP News: रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों को वापस भेजें, काशी के इस संत ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र; की मांग

Thu, 15 Aug 2024 06:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 06:30 PM IST
सार

Varanasi News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राष्ट्रपति से बांग्लादेश में हिन्दुओं के लिए उचित व्यवस्था सहित भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र लिखकर उन लोगों को भारत में शरण देने की अपील की है।

विज्ञापन
Send back Rohingya and Bangladeshi Muslims avimukteshwaranand wrote letter to the President
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बांग्लादेशी हिंदुओं के भोजन और वस्त्रों का इंतजाम करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री से बांग्लादेशी हिंदुओं को शरण देने का अनुराेध किया है। 

विज्ञापन


कहा कि शरणार्थी हिंदुओं के भोजन और वस्त्र पर होने वाले व्यय भार का वहन हम हिंदु धर्माचार्य करेंगे। सरकारी कोष पर इसका भार नहीं आने देंगे।बुधवार को शंकराचार्य ने राष्ट्रपति को पत्र भेजा। पत्र के माध्यम से कहा है कि बांग्लादेशी हिंदुओं पर होने वाला अत्याचार बर्दाश्त के बाहर है। 
विज्ञापन


बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा करना भारत सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। भारत में सवा करोड़ रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमान रह रहे हैं। उनको अविलंब भारत से उनके देश भेजकर, बांग्लादेशी हिंदुओं को यहां शरण देनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है जब तक बांग्लादेश के अंदर हिंदुओं की सुरक्षा पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं होती है तब तक वहां से पलायन कर भारत की सीमा पर एकत्र हुए बांग्लादेशी हिंदुओं को भारत में सेना और प्रशासन के नियंत्रण में शरण दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed