{"_id":"6a9958dd7c1b37050a0f4b3a","slug":"selfie-contest-in-varanasi-dress-up-your-radha-and-kanha-send-photo-and-win-prizes-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर सेल्फी प्रतियोगिता: सजाएं अपने राधा और कान्हा, भेजें तस्वीर और जीतें पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी पर सेल्फी प्रतियोगिता: सजाएं अपने राधा और कान्हा, भेजें तस्वीर और जीतें पुरस्कार
Thu, 03 Sep 2026 04:54 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 03 Sep 2026 04:54 PM IST
सार
जन्माष्टमी पर अपने बच्चों को राधा और कान्हा के मनमोहक स्वरूप में सजाएं। उनकी तस्वीर खींचें और अमर उजाला को भेज दें। हम बच्चों की तस्वीरों को प्रकाशित करेंगे और उसमें से विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर सेल्फी प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अमर उजाला की ओर से घर-घर राधा-कान्हा सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आप अपने बच्चों को राधा और कान्हा के मनमोहक स्वरूप में सजाएं। उनकी तस्वीर खींचें और अमर उजाला को भेज दें। हम बच्चों की तस्वीरों को प्रकाशित करेंगे और उसमें से विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। तस्वीर भेजने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें।
विज्ञापन
चुनिंदा तस्वीरों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 15 बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। फोटो भेजने की अंतिम तिथि पांच सितंबर निर्धारित की गई है। तस्वीर भेजने के लिए दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें।
विज्ञापन
- तस्वीर भेजने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें
- अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8887863180 पर संपर्क कर सकते हैं।