{"_id":"6af3716ccf579270bc064cc7","slug":"seeing-the-four-brothers-reunite-eyes-welled-up-with-tears-varanasi-news-c-191-1-svns1015-151180-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चारों भाइयों का मिलन देख सजल हुए नयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चारों भाइयों का मिलन देख सजल हुए नयन
विज्ञापन
बाबूसराय के भरत मिलाप में गले मिलते चारों भाई। संवाद
बजरंग रामलीला समिति सारीपुर की ओर से सोमवार को मेला एवं भरत मिलाप का आयोजन किया गया। शाम को श्री राम, लक्ष्मण, सीता एवं बजरंगबली को पूरे गांव में रथ पर बिठाकर घुमाया गया।
इस दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मेला परिसर में पहुंचने पर भरत-शत्रुघ्न श्रीराम और लक्ष्मण से मिलने के लिए दौड़े। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे से पूरा मेला परिसर गुंजायमान हो उठा। सारीपुर में करीब 10 दिनों तक चली रामलीला का रविवार को समापन हो गया।
सोमवार को गांव में दिन में मेला और शाम में भरत मिलाप का आयोजन किया गया। शाम होने पर चारों भाइयों का मिलन होता है। मंत्रोचार के साथ भरत राम को गद्दी देकर उन्हें अयोध्या का राजा घोषित करते हैं। अध्यक्ष श्यामधर पाठक ने रामलीला के समापन की घोषणा किया।
विज्ञापन
इस मौके पर सुनील कुमार पाठक, अजय कुमार दुबे, भाईजी दुबे, अजीत कुमार यादव, शमशेर बहादुर यादव, उमेश यादव माैजूद रहे।