फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   seeds will also be export from varanasi along with fruits vegetables and grains

वाराणसी: फल, सब्जी और अनाज के साथ ही अब बीजों का भी होगा निर्यात

Thu, 08 Jul 2021 05:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 08 Jul 2021 05:15 PM IST
सार

बीते दो साल में वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, चंदौली सहित पूर्वांचल के कई जिलों से आम, चावल, सेम, हरी मिर्च, हरी मटर का सफल निर्यात हुआ। जिसका फायदा सीधे किसानों को मिला। अब एपीडा बीजों को भी निर्यात करेगा।
 

विज्ञापन
seeds will also be export from varanasi along with fruits vegetables and grains
कार्यक्रम की शुरुआत करते मंडलायुक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्यातक हब के रूप में उभर रहे बनारस से जल्द ही बीजों का भी निर्यात किया जाएगा। इसके अलावा जैविक उत्पादों के ज्यादा उत्पादन के लिए किसानों को मॉडर्न तकनीक की जानकारी समय-समय दी जाएगी। यह बातें गुरुवार को वाराणसी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहीं। जो एपीडा की ओर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत कृषि निर्यात के लिए जागरूता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जहां मंडल के चार जिलों के प्रगतिशील किसान, एफपीओ, कृषि वैज्ञानिक सहित कृषि निर्यात से जुड़ी कई संस्थाएं और विभाग के प्रतिनिधि मौजूद थे। 

विज्ञापन


बीते दो साल में वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, चंदौली सहित पूर्वांचल के कई जिलों से आम, चावल, सेम, हरी मिर्च, हरी मटर का सफल निर्यात हुआ। जिसका फायदा सीधे किसानों को मिला। किसानों के उत्साह को देखते हुए कृषि निर्यात को और आसान बनाने के लिए एपीडा ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन


जिसमें उद्यान, कृषि, निर्यातक, संस्थाएं और किसान संगठनों ने हिस्सा लिया। दो साल में 10 से 12 बार निर्यात का अनुभव रखने वाले वाराणसी मंडल के किसान संगठनों द्वारा जल्द ही 10 प्रतिशत बीजों का निर्यात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के प्रभारी उप निदेशक अजय कुमार सिंह के मुताबिक संस्था की ओर से तीन मंडल आजमगढ़, विंध्याचल और वाराणसी में 1313 की संख्या में किसान, निजी कंपनी और निगम की ओर से बीज तैयार किए जाते हैं, जो प्रमाणित है।

जो रबी और खरीफ दोनों सीजन के धान, गेहूं, चना, मटर, मूंग, मसूर, सरसों जौ, जई, बरसिंघ का एक से डेढ़ लाख क्विंटल तक बीज का उत्पादन करते हैं। इनके अलावा बीएचय 17 योजनाओं के तहत हजारों क्विंटल बीज का उत्पादन है प्रतिवर्ष करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed