फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Security sought for idol immersion people angry after stone pelting and vandalism demand for action

UP News: मूर्ति विसर्जन के लिए मांगी सुरक्षा, पथराव-तोड़फोड़ की घटना के बाद लोगों में गुस्सा; कार्रवाई की मांग

Sun, 13 Oct 2024 03:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 03:28 PM IST
सार

Varanasi News: मदनपुरा क्षेत्र के ताड़तल्ले में कुछ असामाजिक तत्व बीती रात तोड़फोड़ और पत्थरबाजी करते दिखे और नारेबाजी भी किए थे। जिसके बाद लोग बाहर सड़कों पर निकल आए। सूचना पुर पुलिस भी पहुंच गई। फिलहाल, मदनपुरा में स्थिति ठीक है।

विज्ञापन
Security sought for idol immersion people angry after stone pelting and vandalism demand for action
पत्रकारवार्ता करते गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मदनपुरा क्षेत्र में बीती रात उस समय हड़कम्प की स्थिति बन गई जब अवांछनीय लोगों ने तोड़फोड़ और पथराव शुरू कर दिया। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष पंडित विश्वजीत शास्त्री ने पत्रकारवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए प्रशासन ने संदिग्धों की गिरफ्तारी के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बताया कि विशेष वर्ग के मनबढ़ लोगों ने पूजन कार्यक्रम में बाधा डाल दिया था। कहा कि सोमवार को क्लब में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन तय है। इससे पहले पुलिस प्रशासन हमें आश्वस्त करे कि हमारा यह आयोजन शांतिपूर्वक हो जाएगा तभी हम लोग मूर्ति विसर्जन करेंगे। हालांकि, बीती रात प्रशासन की सूझ-बूझ के कारण ही हालात पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
वाराणसी के देवनाथपुरा गली में दो पक्षी में मारपीट, धर्म-विशेष नारेबाजी करने पर बढ़ा विवाद, पुलिस ने  6 को किया गिरफ्तार बड़ी घटना को दे सकते थे अंजाम।

वाराणसी की अति प्राचीन दुर्गा मां की प्रतिमा जो दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के देवनाथपुरा की गली में गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब द्वारा बैठाई जाती है। शनिवार की रात पंडाल में भव्य आयोजन के दौरान दर्शनार्थी की भारी भीड़ जुटी थी।



पंडाल से कुछ दूरी पर कुछ युवा दर्शनार्थी लौट रहे थे। तभी गली में कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। पहले तो उन्हें धार्मिक नारे बंद करने के लिए कहा, बाद में युवाओं से मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जिस घटना से स्तब्ध हो कर पंडित विश्वजीत शास्त्री गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष ने एक बैठक रखी, जिसमें सरकार और प्रशासन से सोमवार को मूर्ति विसर्जन की यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। 

साथ ही बाकी अपराधियों कि जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए, यह भी प्रशासन से अपील की।
विज्ञापन

पुलिस ने कही ये बात
एसीपी प्रज्ञा पाठक ने बताया कि दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से एक नाबालिग सहित 6 युवाओं को गिरफ्तार करके मुकदमा दर्ज कर दिया गया हैं। दुर्गा पंडाल के पास फोर्स बढ़ा दी गई हैं।

हालांकि आसपास बड़ी संख्या में जुटे लोगों के पहुंचने से मामला शांत हुआ। मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया और थाने लेकर पहुंचे। आरोप है कि घटना के समय कुछ युवा अपने आप को बचाने के लिए दुर्गा पंडाल के पास तक पहुंच गए थे।

नवसंघ दुर्गा प्रतिमा के अध्यक्ष आशीष कुमार दास ने कहा कि दूसरे संप्रदाय के लोगों से हमारे सनातन धर्म को खतरा है। वह धर्म विशेष संयोजित तरीके से हमारे दर्शनार्थियों को टारगेट करते हैं। इस तरह की घटना पहले भी कई बार हो चुकी है। प्रशासन किसी भी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं करता है। प्रशासन का बस एक मकसद होता है कि किसी भी तरीके से मूर्ति विसर्जन हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed