काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा में चूक, मुख्य द्वार तक मोबाइल लेकर पहुंच गए तीन युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ के जवानों की नजर युवकों पर पड़ी तो उन्हें पकड़ लिया और पूछताछ की। तीनों युवकों के माफी मांगने और गलती स्वीकार करने पर उनका नाम-पता सहित अन्य विवरण लेकर छोड़ दिया गया।
बता दें कि काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील स्थानों की श्रेणी में आता है। पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ ही यहां सीआरपीएफ के जवान तैनात किए जाते हैं। तीनों युवक मोबाइल और कैमरा लेकर आसानी से प्रवेश कर गए।
वहीं, पुलिस मूकदर्शक बनी रही। हाल ही में मोबाइल पर प्रतिबंध को लेकर सख्ती भरा आदेश पारित किया गया था। इसके बावजूद मोबाइल लेकर युवकों का प्रवेश करना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
कोई नहीं रख सकेगा मोबाइल फोन
विश्वनाथ मंदिर में करीब 35 शास्त्री, नौ अर्चक और 18 सेवादार काम कर रहे हैं। ये सभी लोग प्रतिदिन मोबाइल लेकर मंदिर में आते- जाते हैं। इस दौरान मोबाइल का प्रयोग कुछ गलत तरीके से किया जा रहा था। इसकी शिकायत मंदिर प्रशासन से की गई। इस पर कई लोगों को चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन लगातार दुरुपयोग की शिकायत मिल रही थी।
इसको देखते हुए मंदिर प्रशासन ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया। इसके लिए जगह जगह निर्देश चस्पा कर दिया गया है। वहीं पुलिस को भी निर्देश दे दिए गए हैं। निर्देश में स्पष्ट है कि अगर किसी के पास मोबाइल बरामद हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।