{"_id":"5e7492138ebc3e7754390e8c","slug":"secretaries-stop-way-of-collectorate-by-keeping-dead-body-accused-of-murdering-bido-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवों ने डेड बॉडी रखकर कलेक्ट्रेट का रास्ता रोका, बीडियो महाराजगंज पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवों ने डेड बॉडी रखकर कलेक्ट्रेट का रास्ता रोका, बीडियो महाराजगंज पर हत्या का आरोप
Fri, 20 Mar 2020 03:21 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 20 Mar 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
आजमगढ़ जनपद के ब्लाक महाराजगंज में बृहस्पतिवार रात को ब्लॉक परिसर में एक सचिव के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में ग्राम पंचायत अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह जहां बीडियो महाराजगंज की रास्ते में पिटाई कर दी। वहीं दोपहर में कलेक्ट्रेट के रास्ते पर डेड बॉडी रखकर जाम लगा दिया। दोपहर 2:00 बजे कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री की पत्रकार वार्ता थी।
विज्ञापन
इस दौरान डेड बॉडी रखकर के कारण जाम लगने और नारेबाजी से प्रशासन के होश उड़ गए। भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुख्य विकास अधिकारी और डीएम एनपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर सचिव से वार्ता की । इस दौरान सचिव बीडियो महाराजगंज पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। किसी तरह डीएम ने उन्हें समझा करके मामला शांत कराया और शव को अंतिम संस्कार के लिए भिजवाया ।
विज्ञापन