UP Crime: पहले दर्ज करवाई अपनी गुमशुदगी फिर पत्नी की सिर कूंचकर की हत्या, तीन महीने पहले हुआ था निकाह
Varanasi News: वाराणसी में महिला की रक्तरंजित लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर लोहता थाने की पुलिस पहुंच गई। आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पूरी तफ्तीश करने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: वाराणसी जिले के हरपालपुर गांव स्थित वैष्णो पुरम कॉलोनी में सोमवार की रात नरगिस परवीन (40 वर्ष) की पति सुहैल ने ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी। पुलिस ने खून लगी ईंट भी मौके से बरामद किया। कलह से परेशान होकर सुहैल ने वारदात को अंजाम दिया। पति को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी हत्या से काफी पहले ही लापता हो गया था और थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। नर्गिस के पिता गुलाम ने पति समेत ससुर, देवर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। चार घंटे में पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली।
थाना क्षेत्र के हरपालपुर स्थित वैष्णो पुरम कॉलोनी में मंगलवार की सुबह महिला का रक्तरंजित शव पुलिस ने बरामद किया। आसपास के लोग सुबह टहलने निकले तो गुलाबी सूट में महिला का खून से लथपथ शव देखा और डायल-112 पर सूचना दी। सिर को ईंट से बेरहमी से कूंचा गया था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और छानबीन में जुटी। एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा और लोहता थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने तफ्तीश शुरू की।
वारदात स्थल से बरामद आधार कार्ड के जरिये पुलिस ने भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा निवासी नरगिस परवीन के रूप में शिनाख्त की। महिला के मायके पक्ष से संपर्क किया गया। सीसी कैमरे और सर्विलांस के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझती गई। भेलूपुर के रहने वाले पति सुहैल को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने के लिए सुहैल वारदात से काफी दिन पहले ही लापता हो गया था। उसकी पत्नी नरगिस ने 12 अप्रैल को भेलूपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस खोजबीन में लगी हुई थी।
इस बीच पुलिस को मालूम चला कि सुहैल परिजनों से लगातार संपर्क में रहा लेकिन नरगिस से बातचीत नहीं करता था। सोमवार को अचानक सुहैल ने साजिश के तहत नर्गिस को घर बुलाया। योजना के तहत सुहैल उसे घुमाने के बहाने घर से लेकर निकला। दिन में कई जगहों पर घूमे और रेस्टोरेंट में साथ खाना भी खाया।
इस बीच देर रात हरपालपुर स्थित वैष्णो पुरम कॉलोनी ले गया और पीछे से पहले सिर पर ईंट से वार किया। जब तक नरगिस संभलती, तब तक ईंट से लगातार छह से सात वार कर हत्या कर दी। नरगिस के पिता गुलाम ने पति सुहैल समेत ससुर, देवर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई।