फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey News:पूर्वांचल में विकास दूबे की खैर नहीं, वाराणसी और जौनपुर में सर्च अभियान तेज

Wed, 08 Jul 2020 09:15 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 08 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Search expedition in search of Vikas Dubey accused of killing 8 policemen in varanasi
वाराणसी कैंट स्टेशन पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में डीएसपी सहित 8 पुलिसकर्मियों की हत्या में वांछित 5 लाख इनामी विकास दूबे की तलाश में बुधवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफॉर्म, यात्री हाल और सर्कुलेटिंग एरिया के पार्किंग स्थलों के आसपास विकास दुबे के पोस्टर चस्पा किए गए। 

Search expedition in search of Vikas Dubey accused of killing 8 policemen in varanasi
स्टेशन पर फोटो लगाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कैंट इंस्पेक्टर अशोक दूबे ने बताया कि ट्रेनों और प्लेटफ़ॉर्म पर विकास दुबे की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कानपुर से वांछित विकास दूबे सहित उसके गिरोह के सदस्यों की तस्वीरें मंगाई गई हैं।  
 
Search expedition in search of Vikas Dubey accused of killing 8 policemen in varanasi
ट्रेन पर फोटो लगाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिन्हें प्लेटफार्मों, यात्री हाल और सर्कुलेटिंग एरिया आसपास स्थलों पर चस्पा किया गया है। उससे संबंधित हर पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास स्टेशनों को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Search expedition in search of Vikas Dubey accused of killing 8 policemen in varanasi
जौनपुर में होटल में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विकास दुबे की तलाश में खंगाले गए होटल

आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर फरार विकास दुबे की तलाश में जौनपुर जिले की पुलिस ने भी बुधवार की शाम सर्च अभियान चलाया। पांच लाख के इनामी विकास दुबे को जिले में छिपने की कोई सूचना तो नहीं थी लेकिन एहतियातन पुलिस ने शहर के कई होटलों में तलाशी ली। इस कार्रवाई में पुलिस को विकास दुबे का कोई सुराग नहीं लगा।

फरार विकास दुबे की तलाश के लिए जिले के अन्य थानों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। सभी चौकीदारों और शांति समिति के पदाधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि गांव में अगर कोई संदिग्ध दिखता है तो उसे कतई हल्के में न लें। उसकी सूचना फौरन पुलिस को दें।
 

विज्ञापन
Search expedition in search of Vikas Dubey accused of killing 8 policemen in varanasi
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एएसपी नगर डॉ. संजय कुमार का कहना है कि वैसे तो लॉकडाउन को देखते हुए सभी होटल बंद हैं फिर भी नगर के सभी होटलों की तलाशी ली जा रही है। सभी थाने और चौकीदारों को भी अलर्ट कर दिया गया है। जेसीज चौराहा, सिपाह, पॉलीटेक्निक चौराहा, नईगंज, सुतहट्टी, सिपाह आदि इलाकों के होटलों में छापेमारी की गई। सभी होटलों के कमरे बंद मिले। भारी फोर्स के साथ अचानक होटलों में छापेमारी को देख होटल कारोबारियों और आस पास के लोगों में भी हड़कंप मचा रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed