फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scuffle between nagar nigam varanasi team and councilor expressed displeasure over encroachment

Varanasi News: नगर निगम की टीम और पार्षद के बीच हुई हाथापाई, अतिक्रमण को लेकर जताई नाराजगी; पहुंचे थाने

Thu, 15 May 2025 04:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 15 May 2025 04:02 PM IST
सार

नगर निगम के प्रवर्तन दल और पार्षद के बीच मारपीट की जानकारी पर दारानगर में हो-हल्ला मच गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंच गए।

विज्ञापन
Scuffle between nagar nigam varanasi team and councilor expressed displeasure over encroachment
मारपीट की सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के डीएवी इंटर कॉलेज के पास बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इस दाैरान हुए हंगामे के बाद पूर्व पार्षद सुनील यादव ने नगर निगम की प्रवर्तन टीम पर मारपीट का आरोप लगाते हुए समर्थकों के साथ कोतवाली थाने पहुंच गए।

विज्ञापन


नगर निगम प्रवर्तन टीम का आरोप है कि पूर्व पार्षद समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की। कोतवाली थाने में नगर निगम और पार्षद सहित अन्य लोगों की भीड़ करीब डेढ़ घंटे तक जुटी रही। इस दौरान सपा नेता किशन दीक्षित ने कार्रवाई की मांग की।  
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन के अनुसार ईश्वरगंगी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान क्षेत्र के पूर्व पार्षद सुनील यादव का प्रवर्तन दल के कर्मचारियों से विवाद हो गया। इसमें पूर्व पार्षद और कर्मचारियों की ओर से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईश्वरगंगी वार्ड की पार्षद अर्चना यादव के पति और पूर्व पार्षद ने टीम की अगुवाई कर रहे सेवानिवृत्त आनरेरी कैप्टन हेमेंद्र सिंह पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इस प्रकरण की जांच के लिए नगर निगम प्रशासन ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसमें मेयर अशोक कुमार तिवारी की ओर से उपसभापति नरसिंह दास, वरिष्ठ पार्षद अमरदेव यादव को नामित किया गया है। 

वहीं, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की ओर से अपर नगर आयुक्त सविता यादव एवं संगम लाल को नामित किया गया। चार सदस्यीय कमेटी से दो दिन में जांच कर रिपोर्ट देगी। नगर आयुक्त ने बताया कि सेवानिवृत्त आनरेरी कैप्टन हेमेंद्र सिंह को कार्य से हटाकर अग्रिम आदेश तक वेतन पर रोक लगा दी है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर दया शंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली गई। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बेनियाबाग में हटवाए अतिक्रमण
नगर निगम की टीम ने गुरुवार को शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण हटाए। बेनियाबाग के ऑटो स्टैंड जिसको खाली कराया गया। चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। बेनिया बाग क्षेत्र के हडहा सराय में अतिक्रमण हटवाए। डीएवी कालेज के पास अतिक्रमण हटवाए और 1000 रुपये जुर्माना वसूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed