फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scramble with female visitors in the sanctum sanctorum of Kashi Vishwanath Temple

काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में महिला दर्शनार्थियों से हाथापाई, किया प्रदर्शन 

Fri, 12 Feb 2021 12:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 12 Feb 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
Scramble with female visitors in the sanctum sanctorum of Kashi Vishwanath Temple
धरने पर बैठे दर्शनार्थी - फोटो : अमर उजाला

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में महिला दर्शनार्थियों के साथ सुरक्षाकर्मियों ने हाथापाई की। नियमित महिला दर्शनार्थियों का आरोप है कि पुरुष सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। इसके विरोध में सभी नियमित दर्शनार्थियों ने गेट नंबर चार पर धरना देकर पूजा-पाठ व कीर्तन किया। अधिकारियों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने समझाबुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को काशी विश्वनाथ ने नियमित दर्शनार्थी भोर में बाबा दरबार दर्शन के लिए पहुंचे। दर्शनार्थियों ने बताया कि जब वह गर्भगृह में दर्शन के लिए पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने उनका हाथ पकड़कर जबरन बाहर निकालना शुरू कर दिया। महिलाओं के साथ अभद्रता की। 
विज्ञापन


एक दिव्यांग महिला दर्शनार्थी के साथ तो खींचातानी भी हुई। दुर्व्यवहार से आहत सभी नेमी और दर्शनार्थी गेट नंबर चार पर धरना देने लगे। पूजा-पाठ व कीर्तन के जरिए उन्होंने विरोध जताया। जानकारी होने पर ज्ञानवापी सीओ पहुंचे और समझाबुझाकर मामले को शांत कराया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। इसकी जांच कराई जा रही है। दोबारा इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed