फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scramble for cheap tomatoes, sold two tons

Varanasi News: सस्ता टमाटर के लिए धक्का-मुक्की, बिका दो टन

Fri, 04 Aug 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Scramble for cheap tomatoes, sold two tons
सस्ते टमाटर के लिए शुक्रवार को भी लोगों की कतार लगी रही। जल्दबाजी में टमाटर खरीदने की होड़ में पहड़िया मंडी, चांदपुर और बौलिया चौराहे पर लोगों में धक्का मुक्की हुई। वहीं, दिनभर में 70 रुपये की दर से दो टन से अधिक टमाटर बिका। पहड़िया मंडी के अलावा सिद्धगिरी बाग, गोलगड्डा चौराहा और आसपास मुहल्लों में भी यही स्थिति रही। एनसीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय सिंह ने बताया कि शनिवार को अशोक विहार कॉलोनी, भगवा नाला, रविंद्रपुरी के बनारस हॉस्पिटल के पास, हड़हा सराय के नावेद्य कॉम्प्लेक्स के पास सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सस्ते टमाटर की बिक्री होगी। बाजार में शुक्रवार को टमाटर के भाव में थोड़ी नरमी रही। थोक में 25 सौ से तीन हजार रुपये क्रेट (25 से 26 किलो) बिका। जबकि फुटकर में दौ सौ रुपये किलो था। पहड़िया मंडी में चार गाड़ी टमाटर आई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed