फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scooty rider woman dies due to four wheeler collision

Varanasi News: चार पहिया वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

Mon, 23 Jan 2023 08:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider woman dies due to four wheeler collision
राजातालाब (वाराणसी)। बढ़ैनी कला गांव के पास रविवार दोपहर चार पहिया वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, चार माह का बेटा और मां घायल हो गई। उधर, टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राजातालाब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी अंजली गुप्ता (25) अपनी मां ऊषा गुप्ता (50) और चार माह के बेटे को लेकर मिर्जापुर के अदलपुरा में स्वामी रामपाल के सत्संग में शामिल होने के लिए निकली। बढैनी कला के पास अंजली दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंची थी कि अचानक सामने से आए चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। स्कूटी पर पीछे बैठी मां ऊषा और चार माह का बेटा सड़क के एक तरफ गिरे तो वहीं अंजली बीच सड़क पर गिरी। अंजली को कुचलते हुए चार पहिया वाहन चालक भाग निकला। अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सकों ने अंजली को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मां को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। वहीं, बेटे को चोट नहीं आई। मातलदेई चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों के अनुसार अंजली की शादी भदोही के दल्लोपुर में हुई थी। पिछले छह माह से वह अपने मायके में ही रह रही थी। पिता बासुदेव की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार महिला ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

-----------
चार माह के बेटे को लेकर परिजन चिंतित
मां ऊषा देवी जैसे ही होश में आई तो वह बेटी की मौत सूचना मिलते ही बेसुध हो गई। मां यही कहती रही कि ई ललनवा कब कइसे रही...। बिलखते और रोते हुए परिजनों को देख हर किसी की आंखें डबडबा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed