फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scooty Rally in varanasi Women take to streets night to spread message of safety organized today by Amar Ujala

स्कूटी रैली: नारी सुरक्षा का संदेश देने रात में सड़क पर निकलेंगी महिलाएं, अमर उजाला की ओर से आज होगा आयोजन

Sat, 27 Sep 2025 05:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 05:32 AM IST
सार

Girls Scooty Rally: नवरात्र के अवसर पर हो रहे इस आयोजन में जिले की युवतियां और महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगी। रात में सड़कों पर चलकर वह सुरक्षा का संदेश देंगी। इसमें महिला पुलिस और छात्राएं भी शामिल रहेंगी।

विज्ञापन
Scooty Rally in varanasi Women take to streets night to spread message of safety organized today by Amar Ujala
अमर उजाला की ओर निकाली जाएगी स्कूटी रैली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे नवरात्र उत्सव के पांचवें दिन शनिवार को स्कूटी रैली निकाली जाएगी। लहुराबीर चौराहे से रात 9 बजे से महिलाएं, छात्राएं नारी सुरक्षा का संदेश देने के लिए सड़क पर निकलेंगी। इसमें महिला पुलिस कर्मियों, सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं के साथ ही छात्राएं भी स्कूटी चलाते नजर आएंगी।

विज्ञापन


नवरात्र में विशेष तौर पर नारी सुरक्षा को लेकर अमर उजाला की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। इसमें शनिवार की रात 9 बजे से लहुराबीर चौराहे से गर्ल्स स्कूटी रैली निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं शामिल होंगी। बतौर मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करेंगे। 
विज्ञापन


इधर सिगरा चौराहे पर वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में व्यापारी, रथयात्रा चौराहा पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सचिव डॉ. अमर अनुपम के नेतृत्व में दंत चिकित्सकों के साथ ही लंका रविदास गेट पर भी व्यापारियों की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा रैली का रूट
लहुराबीर चौराहा से निकलकर स्कूटी रैली मलदहिया चौराहा, फातमान रोड, साजन तिराहे, सिगरा, रथयात्रा, कमच्छा, भेलूपुर, रविन्द्रपुरी, लंका बीएचयू गेट से यू टर्न लेकर रविदास गेट के सामने पहुंचेगी। यहां पुरानी चाची की दुकान के पास 20 मिनट का म्युजिकल प्रोग्राम भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed