फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   scooty caught fire in varanasi due to overflow of petrol when Mechanic trying to start

वाराणसी: मैकेनिक बना रहा था स्कूटी, स्टार्ट करने की कोशिश में पेट्रोल ओवरफ्लो होने के कारण लगी आग, जलकर खाक

Wed, 23 Feb 2022 03:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Feb 2022 03:51 PM IST
सार

पेट्रोल ओवरफ्लो होने की वजह से स्कूटी स्टार्ट नहीं हो रही थी। मैकेनिक ने ओवरफ्लो खत्म करने के बाद जैसे ही स्कूटी को स्टार्ट किया वैसे ही उसमें आग लग गई। 

विज्ञापन
scooty caught fire in varanasi due to overflow of petrol when Mechanic trying to start
स्कूटी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के नीचीबाग स्थित एक गली में मोटर गैराज के सामने खड़ी स्कूटी में आग लगने से थोड़ी देर के लिए अफरातफरी की स्थिति हो गई। आग से स्कूटी जलकर खाक हो गई। मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुटी रही। पांडेयपुर निवासी अंचल प्रकाश पाठक हिंदू सेवा सदन में नेत्र परीक्षक हैं।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर वो किसी कार्य से अपनी स्कूटी  से जा रहे थे। अचानक चलते-चलते स्कूटी बंद हो गई। काफी प्रयास के बाद भी स्टार्ट नहीं हो पाया। तब वो अपनी स्कूटी नीचीबाग स्थित गली में मैकेनिक के पास ले गए।  मैकेनिक ने बताया कि पेट्रोल ओवरफ्लो होने की वजह से स्टार्ट नहीं हो रही है।
विज्ञापन


बहरहाल स्कूटी को ठीक करने के बाद जैसे ही किक मारा तो स्कूटी में आग लग गई।  देखते ही देखते स्कूटी जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायर बिग्रेड को सूचित कर तत्काल आग बुझाने की कोशिश करने लगे। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान लोग वीडियो बनाते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed