फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scooters for meritorious daughters of workers, bicycles for 76 others, and sewing machines for women

Varanasi News: श्रमिकों की मेधावी बेटियों को स्कूटी, 76 को साइकिल और महिलाओं को सिलाई मशीन

Sat, 19 Sep 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Scooters for meritorious daughters of workers, bicycles for 76 others, and sewing machines for women
शुक्रवार को शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के दादूपुर स्थित कैंप कार्यालय पर श्रमिक हित कार्यक्रम में - फोटो : Samvad
सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के दादूपुर स्थित कैंप कार्यालय में श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने श्रमिकों की आठ मेधावी छात्राओं को स्कूटी, 76 श्रमिकों को साइकिल, 76 महिला श्रमिकों को सिलाई मशीन और 376 श्रमिकों को टूल किट वितरित किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी दिखी। स्कूटी की चाबी मिलने पर छात्राएं भी उत्साहित नजर आईं। मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब कल्याण के संकल्प को पूरा करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का माध्यम है। अभियान के दौरान पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ समाज के अंतिम पायदान तक योजनाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिक अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कार्यक्रम में संजय सिंह, कमलेश मौर्य, प्रकाश राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed