{"_id":"5bdb3043bdec22696a3adeb9","slug":"scientists-and-researchers-from-across-the-country-in-bhu-for-science-confrence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में जुटे देशभर के चोटी के वैज्ञानिक और रिसर्चर्स, 14 साल बाद आयोजित हो रही ये बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में जुटे देशभर के चोटी के वैज्ञानिक और रिसर्चर्स, 14 साल बाद आयोजित हो रही ये बैठक
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज (आईएएसी) बंगलौर की 84वीं वार्षिक बैठक बीएचयू में दो से चार नवंबर तक बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में होगी। चौदह साल बाद बीएचयू में होने वाली इस कांफ्रेंस में 32 जाने माने वैज्ञानिकों द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में नए प्रयोगों सहित कई बिंदुओं पर व्याख्यान दिया जाएगा। स्वतंत्रता भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कुलपति प्रो. राकेश भटनागर और प्रो. राम रामास्वामी ने इसकी जानकारी दी।
बताया कि एकेडमी के 250 से अधिक फेलो सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में बनारस और आसपास के विद्यालयों के शिक्षक, शोध छात्र भी शामिल होंगे। दो नवंबर को केंद्रीय तिब्बती उच्च अध्ययन संस्थान के कुलपति प्रो. गेसे नवांग समतेन बौद्ध धर्म एवं विज्ञान और तीन नवंबर को अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री शबाना आजमी का ‘हिन्दी सिनेमा और महिलाओं की बदलती भूमिका’ पर विशेष व्याख्यान होगा।
पहले दिन संगीत संध्या में पद्मश्री प्रो. एन राजम अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य-एक जीनोमिक परिप्रेक्ष्य पर विशेष सत्र होगा, जिसमें कैंसर, मधुमेह, ग्लूकोमा और न्यूरोमांसपेशी विकास सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं पर वैज्ञानिक चर्चा करेंगे।

उच्च स्तरीय शोध का आह्वान
बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में गुरुवार को आयोजित संगोष्ठी में वैज्ञानिकों ने रसायन विज्ञान के बढ़ते परिक्षेत्र के साथ ही इस क्षेत्र की चुनौतियों पर चर्चा की। भारतीय विज्ञान अकादमी और अमेरिकन केमिकल सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में भारत रत्न प्रो. सीएनआर राव ने वैज्ञानिकों से उच्चस्तरीय शोध करने का आह्वान करने के साथ ही आपसी तालमेल पर जोर दिया।
कुलपति प्रो. राकेश भटनागर और प्रो. वीके कुमरा ने अतिथियों, प्रतिभागियों का स्वागत किया। अमेरिकन केमिकल सोसायटी के प्रो. जी एंडरसन ने सोसायटी के क्रियाकलापों की जानकारी दी। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय लांस एंजेलिस के प्रो. पॉल वीस ने नैनो साइंस व नैनो तकनीकी पर कहा कि जैव तकनीकी क्रांति अणु व परमाणु इमेजिंग नैनो तकनीकों का विकास एवं निर्माण ऐसा होना चाहिए जो कि भविष्य में विज्ञान व चिकित्सा के क्षेत्र से संबंधित समस्याओं का निदान कर सके ।
आईआईटी खडगपुर से प्रो. स्वागता दास गुप्ता ने लेंस प्रोटीन पर कहा कि इस प्रोटीन में परिवर्तन होने पर ही मोतियाबिंद हो जाता है। इस दौरान डॉ. एसजी सामपत कुमार, अपर्णा शुक्ला, एस दरबार, यूपी ओइना, प्रो.एनि एसएस एंडयूस आदि मौजूद रहे।