फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Science or Miracle: Oral cancer patients are saying 'Har Har Mahadev 300 Patients Recovered Due To Announcemen

साइंस या चमत्कार: मुंह के कैंसर के मरीज बोल रहे हैं 'हर हर महादेव', मिल रही राहत; देखने वाले हैरान!

Mon, 30 Oct 2023 09:23 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 30 Oct 2023 09:23 AM IST
सार

दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अखिलेश सिंह ने बताया कि मुंह के कैंसर के मरीजों के चेस्ट से थोड़ा मसल्स काटकर चेहरे में लगा दिया गया था। इसके बाद मरीज के हाथ और कंधों का मूवमेंट बंद हो गया।

विज्ञापन
Science or Miracle: Oral cancer patients are saying 'Har Har Mahadev 300 Patients Recovered Due To Announcemen
मुंह के कैंसर के मरीज बोल रहे हैं 'हर हर महादेव' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के चिकित्सकों ने मुंह के कैंसर के मरीजों का इलाज नई विधि से कर रहे हैं। सर्जरी के बाद मरीजों का दोनों हाथ उठवाकर हर हर महादेव बुलवाया जा रहा है। करीब दो महीने में ऐसा करने से मरीजों को राहत मिल रही है।

विज्ञापन

दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अखिलेश सिंह ने बताया कि मुंह के कैंसर के मरीजों के चेस्ट से थोड़ा मसल्स काटकर चेहरे में लगा दिया गया था। इसके बाद मरीज के हाथ और कंधों का मूवमेंट बंद हो गया। इसके बाद हर हर महादेव का उदघोष करना मरीजों ने शुरू किया तो धीरे धीरे राहत होने लगी। करीब 300 से अधिक मरीजों पर इसका परीक्षण किया गया। इसमें 80 फीसदी से को फायदा मिला। संकाय प्रमुख प्रो. एचसी बरनवाल ने कहा कि पहली बार मेडिकल साइंस में हर-हर महादेव को थेरेपी के रूप में दुनिया भर में स्वीकारा गया है।

विज्ञापन

 

सीने के मसल्स से बनाते हैं गाल, जबड़ा और जीभ

डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि मुख कैंसर के मरीजों के गाल, गर्दन की चमड़ी, जबड़ा, जीभ आदि काटकर हटाने पड़ते हैं। खाली जगह भरने के लिए सीने के एक साइड की मांसपेशी की परत को काटकर अलग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed