{"_id":"5b4777644f1c1bb6248b5d62","slug":"science-city-will-be-build-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति मंत्री ने दिया भरोसा, मिर्जापुर में विकसित होगी ‘साइंस सिटी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृति मंत्री ने दिया भरोसा, मिर्जापुर में विकसित होगी ‘साइंस सिटी’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुझान पैदा करने के लिए यूपी के मिर्जापुर जिले में ‘साइंस सिटी’ विकसित की जाएगी। इसका लाभ आसपास के जिलों के विद्यार्थी भी उठा सकेंगे। इसके जरिये नई चुनौतियों और जीवन को सुगम बनाने से संबंधित इनोवेशन को बढ़ावा दिया जाएगा।
इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेश शर्मा से मुलाकात कर साइंस सिटी विकसित कराने का आग्रह किया। संस्कृति मंत्री ने जल्द ही ‘साइंस सिटी’ विकसित कराने का आश्वासन दिया है।
सांसद अनुप्रिया पटेल ने बताया कि विज्ञान के प्रति देश के युवाओं को प्रेरित करने के लिए ‘स्कीम फॉर प्रमोशन ऑफ कल्चर ऑफ साइंस’ (स्पॉक्स) के तहत संस्कृति मंत्रालय देश के विभिन्न हिस्सों में ‘साइंस सिटी’ विकसित कर रहा है।
विज्ञापन
इसी के तहत मिर्जापुर में भी ‘साइंस सिटी’ विकसित करने के लिए उन्होंने केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने जिले में साइंस सिटी विकसित करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञान के प्रति प्रेरित होंगे युवा
युवाओं को विज्ञान के प्रति प्रेरित करने के लिए एक माहौल की जरूरत है ताकि युवा पीढ़ी इनोवेशन (नई खोज, नई तकनीक) में रुचि ले और देश की वर्तमान चुनौतियों, जीवन की चुनौतियों को दूर करने के लिए नई तकनीक विकसित कर सके।
सांस्कृतिक मंत्रालय देश के विभिन्न हिस्सों में ‘साइंस सिटी’ विकसित कर रहा है। चूंकि मिर्जापुर जिला प्रदेश के अति पिछड़े इलाकों में आता है। आदिवासी क्षेत्र होने की वजह से इस जिले में ‘साइंस सिटी’ विकसित होने से मिर्जापुर सहित पड़ोसी जनपदों के युवाओं को विज्ञान के प्रति प्रेरित करने में काफी मदद मिलेगी। इनोवेशन हब खोज करने वालों के लिए एक प्लेटफॉर्म के तौर पर उभरेगा।