फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Schools returned after a quarter of a month, offline classes started

सवा महीने बाद लौटी स्कूलों में रौनक, ऑफलाइन कक्षाएं शुरू

Tue, 08 Feb 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Schools returned after a quarter of a month, offline classes started
कोरोना की वजह से बंद चल रहे स्कूल-कॉलेजों में सवा महीने बाद सोमवार को रौनक लौटी। कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी तय समय पर विद्यालय पहुंचे तो थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। शिक्षकों ने परीक्षा की तैयारी के उद्देश्य से पाठ्यक्रम के तहत की जाने वाली पढ़ाई के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल के प्रति जागरूक किया। जनवरी के पहले सप्ताह से विद्यालयों को बंद किया गया था। अब संक्रमण कम होने पर चरणबद्ध तरीके से विद्यालय खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को प्रधानाचार्य के निर्देश पर गठित टीम ने मास्क की जांच की। इसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन कराया गया। कक्षाओं में भी दो गज की दूरी का पूरा ख्याल रखा गया। एक लंबी सीट पर दो दो विद्यार्थियों को ही बिठाया गया था। हाईस्कूल, इंटर की बोर्ड परीक्षा के साथ ही 9वीं-11वीं की परीक्षा की तैयारी भी कराई गई।
विज्ञापन

पहले दिन कम रही संख्या
पहले दिन छात्रों की संख्या थोड़ी कम रही। 9वीं-11वीं के मुकाबले हाईस्कूल और इंटर के छात्रों की संख्या थोड़ी अधिक रही। प्रधानाचार्यों के मुताबिक, विद्यालय बंद होने के दौरान भी ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहीं। विद्यालय खुलने पर भी कई विद्यालयों में छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने ली जानकारी
स्कूलों में पठन-पाठन के साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने भी ली। बताया कि विद्यालय संचालन को लेकर शासन का जो भी निर्देश होगा, उसका हर हाल में अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में कोविड हेल्प डेस्क बनकर तैयार
यूपी बोर्ड के साथ ही सीबीएसई के अधिकांश विद्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क बनाया गया है। यहां पर बिना मास्क आए छात्रों को मास्क दिया जा रहा है। साथ ही सैनिटाइजेशन की भी पूरी व्यवस्था है। यहां कोरोना प्रोटोकॉल के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।
लंबे समय के बाद शिक्षकों के साथ क्लास में बैठकर पढ़ाई करना अच्छा लग रहा है। ऑनलाइन क्लास में कई तरह की समस्याएं होती हैं। कई बार कुछ विषयों को समझना मुश्किल होता है। - कुणाल पांडेय, कक्षा 12, सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज
टीका लगने के बाद आज पहली बार स्कूल आ रहा हूं, ऐसे में खुद को काफी सुरक्षित भी महसूस कर रहा हूं। स्कूल की गेट के साथ कक्षाओं में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। - सुमित केशरी, कक्षा 9, सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज
शिक्षक के साथ आमने सामने बैठकर पढ़ाई करने में ज्यादा समझ आता है। इसलिए स्कूल खुलने से काफी खुश हूं। आज लंबे के बाद अपने दोस्तों से भी मिल पाई हूं। - नंदिनी विश्वकर्मा कक्षा 10, आर्य महिला इंटर कॉलेज

अभी तक ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे। आज स्कूल आकर अपनी दोस्तों से मिल रही हूं। कक्षाओं में क्लास के दौरान सामाजिक दूरी का पूरी तरह पालन कराया गया। - आयुष्मिता सिंह- कक्षा 12, आर्य महिला इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed