फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Schools have been open for three days, only 716 enrollments in 477 schools of Kerakat tehsil

Varanasi News: स्कूल खुले हो गए तीन दिन, केराकत तहसील के 477 विद्यालयों में महज 716 नामांकन

Sat, 05 Apr 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Schools have been open for three days, only 716 enrollments in 477 schools of Kerakat tehsil
केराकत। जिले भर के प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार से नए सत्र के तहत पढ़ाई शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग भले ही पहले दिन बच्चों को माला पहनाकर, आरती उतारकर और रैली निकालकर अपनी पीठ थपथपा ली हो लेकिन हकीकत कुछ और है। अमर उजाला की ओर से केराकत तहसील में हुई पड़ताल में जो तथ्य सामने आए वो चौंकाने वाले हैं। केराकत तहसील में स्थित 93 विद्यालयों में महज 226 बच्चों के ही नामांकन हो सके हैं। केराकत तहसील अंतर्गत चार ब्लॉक में कुल 477 प्राथमिक विद्यालय हैं। नये सत्र में सभी विद्यालयों का मिला कर महज 716 नामांकन हुए हैं। नामांकन कम होना स्कूल चलो अभियान की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन

तीन दिन की गई पड़ताल में पाया गया कि स्कूल में बच्चे पढ़ने भी नहीं आ रहे हैं। कक्षाएं खाली चल रही हैं। शिक्षकों के न रहने पर बच्चे खेलते देखे गए। प्राथमिक विद्यालय मुर्की, बंजारेपुर और सरकी, शिवरामपुर, बांसबारी में नए सत्र की शुरुआत निराशाजनक रही। स्कूलों में बच्चों की संख्या कम मिलना शिक्षा विभाग की ओर से चलाए गए अभियान की हकीकत बयान कर रहा है। जबकि शिक्षा विभाग के नियमानुसार प्रति वर्ष नामांकन उसके पिछले वर्ष से अधिक होना चाहिए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मुर्की में तीसरे दिन भी रहा सन्नाटा-प्राथमिक विद्यालय मुर्की में सत्र के पहले, दूसरे और तीसरे दिन एक भी बच्चा स्कूल नहीं पहुंचा। प्रधानाध्यापक शबिस्ता ख़ान ने बताया कि सभी स्टाफ उपस्थित थे, लेकिन कक्षाएं खाली पड़ी रहीं। केवल दो बच्चे स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंजारेपुर प्राथमिक विद्यालय में नया दाखिला नहीं -बंजारेपुर प्राथमिक विद्यालय की स्थिति और भी चिंताजनक रही। तीसरे दिन भी विद्यालय में कोई दाखिला नहीं मिला। प्रधानाध्यापक प्रवेश सिंह और सहायक अध्यापक अवधेश कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने गांव जाकर पुराने बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया, लेकिन फिर भी बच्चों की संख्या बहुत कम रही।
शिवरामपुर कला प्राथमिक विद्यालय में नहीं हुआ स्वागत-शिवरामपुर कला गांव के प्राथमिक विद्यालय में भी नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत सुस्त रही। शासन के निर्देशों के बावजूद स्कूल में न तो कोई स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया और न ही नए विद्यार्थियों का नामांकन किया गया। केवल 19 छात्र ही उपस्थित मिले, सभी यूनिफार्म में नहीं थे।
पिछले वर्ष की अपेक्षा महज 16 फीसदी हुआ नामांकन-शिक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष केराकत तहसील में अप्रैल से सितंबर तक 15000 नामांकन हुए थे। इसमें 4300 नामांकन पहले तीन दिन में हुए थे। इस बार की स्थिति बहुत खराब है। तीन दिन में महज 16 फीसदी यानी 716 नामांकन ही हो पाए हैं।

ब्लॉकवार विद्यालयों की संख्या व नामांकन
ब्लॉक - विद्यालयों की संख्या - नामांकन

मुफ्तीगंज - 93 - 226
केराकत - 150 - 122

डोभी - 101 - 200
जलालपुर - 133 - 168



विद्यालय खुले अभी तीन दिन ही हुआ है। धीरे-धीरे संख्या बढ़ेगी। बच्चों की संख्या बढ़ाने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों की है। इसकी जांच कराएंगे। लापरवाही पर जवाबदेही तय होगी। - डा. सत्य प्रकाश तिवारी, एडी बेसिक, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed