{"_id":"60c90a788ebc3e2ee339a29b","slug":"schools-from-1st-to-8th-will-open-for-teachers-from-july-1-varanasi-news-vns5950359148","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से शिक्षकों के लिए खुलेंगे एक से आठवीं तक स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई से शिक्षकों के लिए खुलेंगे एक से आठवीं तक स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के मामलों में कमी को देख सरकार ने एक जुलाई से कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों को खोलने का निर्देश दे दिया है। सरकार की ओर से विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें बच्चों को स्कूलों में आने की अनुमति नहीं होगी। विद्यालय प्रबंधन शैक्षिक और गैर शैक्षिक कार्यों के लिए अध्यापकों व कर्मचारियों को जरूरत के मुताबिक बुला सकता है। विद्यालय में कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन कराना होगा।
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। कक्षा एक से आठ के स्कूलों में पठन पाठन की गतिविधियां ई-पाठशाला के माध्यम से संचालित की जाएंगी। विद्यालय में बच्चों का नामांकन, मध्यान्ह भोजन के तहत परिवर्तन लागत अभिभावकों के बैंक खातों में प्रेरित करना, पाठ्य पुस्तकों का वितरण, ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों को पूरा कराया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि सचिव की ओर से एक जुलाई को विद्यालय खोलने का आदेश दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर विद्यालय में साफ-सफाई व कोरोना बचाव संबंधी सभी व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया है।