वाराणसी में वारदात: स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को ऑटो सवारों ने किया अगवा, राहगीरों ने 18 KM पीछा कर दबोचा
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में गुरुवार सुबह सनसनीखेज घटना घटी। ऑटो सवार तीन युवकों ने स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को अगवा कर लिया। छात्रा के शोर मचाने पर दो युवकों ने बाइक से करीब 18 किमी तक पीछा कर ऑटो को पकड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के मिर्जामुराद हाईवे स्थित डंगहरिया गांव में स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को ऑटो सवार तीन युवकों ने अगवा कर लिया। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीर बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो का 18 किमी तक पीछा कर भदोही के गोहिलाव गांव के पास से पकड़ा। इस दौरान ऑटो समेत एक आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंपा। भदोही पुलिस की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने छात्रा और आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
मिर्जामुराद थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली किशोरी डंगहरिया स्थित स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा है। सुबह पैदल ही स्कूल जा रही थी, हाइवे के सर्विस लेन पर अचानक आए आटो में सवार तीन युवकों ने छात्रा को अगवा कर लिया और भदोही की ओर भागने लगे।
ऑटो में अचेत मिली छात्रा
छात्रा के शोर मचाने पर गांव के ही संतोष कुमार और रवि अपनी बाइक से ऑटो का पीछा शुरू किया। लगभग 18 किमी दूर भदोही के गोहिलाव गांव के पास ग्रामीणों की मदद से ऑटो को ओवर टेक कर रोका। इस दौरान ऑटो सवार दो युवक भागने में सफल रहे, जबकि एक युवक को ऑटो समेत दबोच लिया गया। इस बीच छात्रा ऑटो में अचेत हाल में मिली।
पुलिस बोली- प्रेम प्रसंग का है मामला
बाइक सवार युवकों ने घटना की जानकारी भदोही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चौरी पुलिस ने छात्रा और आरोपी दोनों युवकों से पूछताछ की। इस बीच सूचना पाकर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने छात्रा और आरोपी युवक को साथ लेकर थाने आई।