फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School Closed in varanasi to class eight due to traffic jam after reverse of Mahakumbh 2025

School Closed: यूपी के इस जिले में फिर बंद हुए कक्षा 8 तक के स्कूल, इस दिन तक ऑनलाइन होगी पढ़ाई

Mon, 10 Feb 2025 06:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 10 Feb 2025 06:52 PM IST
सार

Varanasi School News: वाराणसी में महाकुंभ के पलट प्रवाह का असर स्कूलों पर भी पड़ रहा है। शहर में कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। 14 फरवरी तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
School Closed in varanasi to class eight due to traffic jam after reverse of Mahakumbh 2025
school closed - फोटो : AI Generated

विस्तार

महाकुंभ से पलट प्रवाह और भीषण जाम की वजह से शहर क्षेत्र के कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 14 फरवरी तक बंद रहेंगे। इन स्कूलों की पढ़ाई ऑनलाइन कराई जाएगी। 

विज्ञापन


इस वजह से लिया गया फैसला 
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि शहर में जाम की समस्या को देखते हुए नगर क्षेत्र के कक्षा आठ तक के 99 परिषदीय स्कूलों की पढ़ाई ऑनलाइन कराई जाएगी। यह आदेश सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई और सीआईएससीई से संबद्ध स्कूलों पर भी लागू रहेगा। बच्चे घर से पढ़ाई करेंगे, लेकिन नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूल से संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। 
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं लागू होगा ये आदेश
यहां डीबीटी, अपार आईडी सीडिंग, स्कूलों के मरम्मत का काम होगा। स्कूल बंदी का आदेश ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों पर नहीं लागू होगा। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। सभी शिक्षक और विद्यार्थियों स्कूल जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed