फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   school

अब ऐप के जरिए पढ़ाएंगे प्राथमिक अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के शिक्षक

Tue, 18 Aug 2020 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
school
वाराणसी। बेसिक शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों व शिक्षकों के लिए नए प्रयोग कर रहा है। इसी क्रम में सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के शिक्षकों की मदद के लिए एक ऐप तैयार किया गया है। सभी शिक्षकों को ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

संपर्क फाउंडेशन की ओर से इस ऐप को विकसित किया गया है। फाउंडेशन शिक्षकों को इस ऐप का अक्टूबर से ऑनलाइन प्रशिक्षण देगा। फाउंडेशन द्वारा तैयार यह एप फेसबुक की तरह कार्य करता है। जहां शिक्षक अपने नवाचारों (फोटो व वीडियो) को साझा कर सकते हैं और उसे देख भी सकते हैं। इससे शिक्षकों को सीखने तथा अध्ययन में सहायता मिलेगी। फाउंडेशन की ओर से टीएलएम यानी टीचिंग लर्निंग मैटेरियल और क्विज का लिंक दिया गया है, जिसका अभ्यास बच्चों को कराया जा सकता है। ऐप से शिक्षक 500 से अधिक गणित और अंग्रेजी का वीडियो देख सकते हैं सभी वीडियो को टीएलएम के साथ मैच किया गया है।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद की ओर से सभी जिलों के बीएसए को पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा है कि अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों को पठन-पाठन में शामिल कर गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करें। जिले में अंग्रेजी माध्यम के 151 स्कूल हैं जिसमें 2500 से अधिक बच्चे पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed