फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School Chalo abhiyan varanasi number one Admission of more than 20 thousand children this time in comparison to last session

स्कूल चलो अभियान में बनारस नंबर वन: पिछले सत्र के मुकाबले इस बार 20 हजार से ज्यादा बच्चों का एडमिशन, महोबा में सबसे कम

Mon, 02 May 2022 11:35 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 May 2022 11:35 AM IST
सार

वाराणसी जिले के सरकारी विद्यालयों में बढ़ रहीं सुविधाएं और कायाकल्प लोगों को आकर्षित कर रहा है। इसका नतीजा ये है कि नए सत्र में स्कूल चलो अभियान के तहत एक महीने में  76  हजार बच्चे शिक्षा से जुड़ चुके हैं।

विज्ञापन
School Chalo abhiyan varanasi number one Admission of more than 20 thousand children this time in comparison to last session
स्कूली शिक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेसिक स्कूल में दो अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाए गए स्कूल चलो अभियान का सार्थक परिणाम सामने आया है। शासन की विशेष पहल के कारण इस बार रिकॉर्ड तोड़ प्रवेश हुए हैं। इसके मुताबिक पिछले सत्र के मुकाबले इस बार वाराणसी में  20 हजार से ज्यादा बच्चों ने प्रवेश लिया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों की माने तो यह आंकड़ा शासन द्वारा जिले को जारी लक्ष्य को भी पार कर चुका है। प्रदेश स्तर पर जारी इन आंकड़ों में वाराणसी प्रथम है, तो वहीं जौनपुर दूसरी और भदोही तीसरे स्थान पर है। वहीं सबसे कम नामांकन महोबा जिले में हैं।
विज्ञापन


बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के तहत जिले को 43 हजार बच्चों का प्रवेश दिलाने का लक्ष्य दिया गया था। वर्तमान में जिले में 76 हजार बच्चों का प्रवेश विभिन्न विद्यालयों को कराया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में 14 हजार एडमिशन

दो अप्रैल को प्रवेश बढ़ाने के लिए वाराणसी के सभी बेसिक स्कूलों में नामांकन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों से लेकर खंड शिक्षा अधिकारी, बीएसए तक शामिल हुए थे। विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले के आठ ब्लॉकों में एक दिन में 14 हजार बच्चों ने प्रवेश लिया था।

वाराणसी जिले में 1144 विद्यालय है। बेसिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले सत्र एक लाख 90 हजार बच्चों ने प्रवेश लिया था। जबकि मौजूदा सत्र में अभी तक दो लाख 49 हजार 921 छात्रों का प्रवेश हो चुका है। जुलाई तक कुछ और प्रवेश होने की संभावना है। जिससे ये संख्या और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed