फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Scholarship scam in Ballia cashier sent 75 lakh rupees to his sons account arrested

घोटाला: कैशियर ने छात्रवृत्ति के 75 लाख रुपये बेटों समेत अन्य के खाते में भेज दिया था, गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2020 01:05 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: विचित्र सिंह Updated Wed, 25 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Scholarship scam in Ballia cashier sent 75 lakh rupees to his sons account arrested
scholarship scam

यूपी के बलिया जिले में एक बैंक के कैशियर ने छात्रवृत्ति के करीब 75 लाख रुपये अपने बेटों समेत अन्य के खाते भेज दिए। घोटाले के आरोपी कैशियर को ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने मंगलवार की सुबह बलिया के भरौली स्थित कोऑपरेटिव बैंक से गिरफ्तार किया। तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने कैशियर पर वर्ष 2015 में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


सुखपुरा थाना क्षेत्र के भराखरा निवासी हीरामन उभावं स्थित कोऑपरेटिव बैंक में कैशियर पद पर तैनात था। उसने हेराफेरी कर छात्रवृत्ति के करीब 75 लाख रुपये अपने दो बेटों व एक एलआईसी एजेंट समेत अन्य के खातों में भेज दिया था। इसकी जानकारी होने पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने कैशियर के विरुद्ध तहरीर दी।

विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद से वांछित चल रहा आरोपी कैशियर वर्तमान में नरही थाना क्षेत्र के भरौली स्थित को ऑपरेटिव बैंक में तैनात था। इसकी जानकारी होने पर ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने इंस्पेक्टर शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में नरही पुलिस के साथ मंगलवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया।

ईओडब्ल्यू के इंस्पेक्टर शिवाकांत तिवारी ने बताया कि आरोपी पर वर्ष 2015 में तत्कालीन शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गबन मामले में कैशियर के पुत्र अजय राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वह 11 माह बाद जमानत पर रिहा हुआ है। एलआईसी एजेंट हंसनाथ को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जो वर्तमान में जेल में है। वहीं बासडीह कोतवाली क्षेत्र के रियाजुद्दीन पुत्र मीर मोहम्मद की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed