फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sbsP president Om Prakash Rajbhar said on Akhilesh Yadav Samajwadi party chief should become CM of up

वाराणसीः अखिलेश यादव पर सुभासपा अध्यक्ष मुलायम, ओम प्रकाश राजभर बोले- सपा अध्यक्ष को बनना चाहिए सीएम

Mon, 09 Aug 2021 08:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 Aug 2021 08:06 PM IST
सार

ओमप्रकाश राजभर ने जमकर अखिलेश यादव की तारीफ की। कहा कि अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में काम किया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे और डायल 100 का उदाहरण दिया। 

विज्ञापन
sbsP president Om Prakash Rajbhar said on Akhilesh Yadav  Samajwadi party chief should become CM of up
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जमकर तारीफ कर गठबंधन के संकेत दिए हैं। उन्होंने वाराणसी के सर्किट हाउस में सोमवार को पत्रकारों से कहा कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए काफी विकास कार्य किया है।

विज्ञापन


असली नेता अखिलेश यादव हैं, उन्हें यूपी का मुख्यमंत्री बनना चाहिए। प्रदेश की जनता भाजपा को हराने के लिए विकल्प के रूप में सपा की ओर आस लगाए बैठी है। सपा ही एक ऐसी पार्टी है जो भाजपा को हरा सकती है। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव सभी क्षेत्रीय दलों को मिला लें तो प्रदेश में भाजपा का खाता तक नहीं खुलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा ने आमजन की सुरक्षा के लिए डायल 100 नंबर चलाकर लोगों को राहत पहुंचाई। हर चौराहे पर पुलिस की डायल 100 नंबर गाड़ियां दिख रही हैं। उसी नंबर को प्रदेश की भाजपा सरकार ने डायल 112 नंबर कर दिया है। नंबर बदलने से गाड़ियां नहीं बदलती हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सभी दल एकजुट हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुभासपा अध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपना फोटो लगाकर गरीबों को अनाज बंटवाया रहे हैं। भाजपा को गरीबों के पेट की चिंता नहीं बल्कि अपने वोट और प्रचार-प्रसार की चिंता है। पार्टी चलाना साधु संतों का काम नहीं है। साधु संतों का काम मठ और मंदिरों में है। वहीं उनकी वाणी शोभा देती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनता पीड़ा से कोई लेना देना नहीं है। यदि वे जनता की पीड़ा समझते तो महंगाई पर अंकुश लगाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed