फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2024 On the third Monday about 3 lakh devotees performed Jalabhishek in kashi vishwanath

Sawan 2024: तीसरे सोमवार को 3.06 लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक, बाबा ने अर्धनारीश्वर स्वरूप में दिए दर्शन

Tue, 06 Aug 2024 12:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 12:03 PM IST
सार

Varanasi News: भक्तों की सुरक्षा को लेकर देर रात से ही प्रशासन दुरुस्त रहा। वहीं, भक्त भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए कतारबद्ध होकर खड़े रहे। मंदिर का कपाट खुलते ही शिव भक्त हर-हर महादेव का उद्घोष करने लगे।

विज्ञापन
Sawan 2024 On the third Monday about 3 lakh devotees performed Jalabhishek in kashi vishwanath
शिव की नगरी काशी में कांवड़ियों का जमावड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूतभावन शिव की नगरी सावन के तीसरे सोमवार को केसरिया मय हो उठी। धाम से लेकर आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में कांवड़ियों की बोल-बम और हर-हर महादेव के जयकारे ही गूंज रहे थे। देर शाम तक ढाई लाख से अधिक शिवभक्तों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया और महादेव के अर्धनारीश्वर स्वरूप का दर्शन पूजन कर सर्वमंगल की कामना की। पिछले साल सावन के तीसरे सोमवार को शिवभक्तों की संख्या पांच लाख 87 हजार थी।

विज्ञापन


सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए आधी रात से ही कांवड़ियों की कतार लग गई थी। पूर्वांचल समेत आसपास के जिलों से आए कांवड़िया गंगा स्नान के बाद जल लेकर कतारबद्ध हो रहे थे। 
विज्ञापन


रात 12 बजे के बाद गेट नंबर चार से एक कतार गोदौलिया के आगे तो दूसरी ओर की कतार चौक थाने के आगे लग चुकी थी। भोर में मंगला आरती से पहले ही कतार गंगा तट तक पहुंच गई। मंगला आरती के बाद जैसे ही मंदिर के कपाट खुले तो पूरा धाम बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा और मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने फूल बरसाकर कांवड़ियों का स्वागत किया। इस बार कांवड़ियों की संख्या पिछले दो सोमवार से ज्यादा रही। सुबह छह बजे तक 38 हजार से ज्यादा भक्तों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लिए थे। 

प्रातः 09:00 बजे तक दर्शनार्थियों की संख्या 92 हजार 367, मध्याह्न 12 बजे तक दर्शनार्थियों की संख्या एक लाख 50 हजार 450, तीन बजे तक दर्शनार्थियों की संख्या दो लाख तीन हजार 535 और शाम को छह बजे तक दर्शनार्थियों की संख्या दो लाख 49 हजार 657 पहुंच गई। आठ बजे तक ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया।

Trending Videos

Sawan 2024 On the third Monday about 3 lakh devotees performed Jalabhishek in kashi vishwanath
बाबा के जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध खड़े शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला

पिछले साल के मुकाबले आधी हुई भक्तों की संख्या
साल 2023 में सावन के पहले सोमवार को 5 लाख 15 हजार, दूसरे सोमवार को 6 लाख नौ हजार और तीसरे सोमवार को पांच लाख 87 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। 

पिछले साल के मुकाबले इस बार सावन में भक्तों की संख्या आधी हो गई है। श्री काशी विश्वनाथ धाम में सावन के पहले सोमवार 22 जुलाई को तीन लाख से अधिक, दूसरे सोमवार को ढाई लाख से अधिक भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया था।

शिवालयों में रही भक्तों की भारी भीड़
सोमवार को महादेव की नगरी काशी के सभी शिवालयों में बाबा को दुग्धाभिषेक करने और जलधार चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ रही। बाबा विश्वनाथ के मंदिर के अलावा अन्य शिवालयों में भी कांवड़ियों का जत्था और भक्तों का हुजूम नजर आया। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर, बीएचयू विश्वनाथ, जागेश्वर महादेव, गौरी केदारेश्वर, तिलभांडेश्वर, अविमुक्तेश्वर, गौरी पशुपतेश्वर, मणिकर्णिकेश्वर, शूलटंकेश्वर समेत द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed