फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2024 frequency of e buses will increase till Sarangnath and Markandeya Mahadev

सुविधा: सावन में सारंगनाथ और मार्कंडेय महादेव तक ई-बसों का बढ़ेगा फेरा, तैयार किया गया खाका और रूट

Wed, 17 Jul 2024 05:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 17 Jul 2024 05:31 PM IST
सार

सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने मार्कंडेय महादेव, सारंगनाथ समेत अन्य शिवालयों वाले रूट पर ई-बसों के संचालन का खाका और रूट तैयार किया है।

विज्ञापन
Sawan 2024 frequency of e buses will increase till Sarangnath and Markandeya Mahadev
इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सावन माह में मार्कंडेय महादेव, सारंगनाथ समेत अन्य शिवालयों के दर्शन श्रद्धालु ई-बसों के जरिये कर सकेंगे। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने संचालन का खाका और रूट तैयार किया है। शहर के अंदर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर तक ई-बसें नहीं जाएंगी। कालभैरव और महामृत्युंजय महादेव तक भी हफ्ते में सिर्फ चार दिन ही बसों का संचालन होगा। रूट डायवर्जन के चलते रविवार और सोमवार को ई-बसें इन रूटों पर संचालित नहीं होंगी।

विज्ञापन


सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड अधिकारियों के अनुसार सावन माह को लेकर ई-बसों के संचालन का नए सिरे से रूट तैयार किया रहा है। एक माह तक जगह-जगह रूटों पर वनवे और रूट डायवर्जन के चलते बसों का फेरा किसी रूटों पर घटाया तो किसी रूट पर बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


सारनाथ के सारंगनाथ मंदिर और चौबेपुर के कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर तक बसों का हर एक घंटे पर संचालन होगा। जबकि मैदागिन स्थित कालभैरव मंदिर और महामृत्युंजय महादेव मंदिर तक भी बसें सिर्फ रविवार और सोमवार को छोड़ संचालित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भेलूपुर के गौरी केदारेश्वर महादेव और रोहनिया के शूलटंकेश्वर महादेव तक ई-बसों का संचालन पूर्व की तरह होगा। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर इन रूटों पर भी फेरा बढ़ाया जाएगा। चालक-परिचालकों को भी इसकी जानकारी दी जा रही है।

मिर्जामुराद स्थित चार्जिंग डिपो, वर्कशाप में बसों का नियमित मरम्मत और पिछले दिनों से खराब पड़ी चार बसों को भी जल्द मरम्मत के लिए कहा गया है। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के एमडी गौरव वर्मा ने बताया कि सावन माह तक प्रमुख शिवालयों को जोड़ने वाले मार्गों पर ई-बसों का फेरा बढ़ाया जाएगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सिटी के बेड़े में 50 ई-बसें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed