सावन के चौथे और पुरुषोत्तम मास के दूसरे सोमवार पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में आस्था की अनवरत गंगा प्रवाहमान हो उठी। गलियों से धाम तक भक्तों का ऐसा रेला उमड़ा की काशी का कण-कण से बम-बम भोले का जयघोष गुंजायमान हो उठा। मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन पूजन और अभिषेक का सिलसिला अनवरत चलता रहा। शाम को पांच बजे तक पांच लाख से अधिक शिवभक्तों ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया। बीती रात से ही कांवड़िए बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कतारबद्ध हो रहे थे।
PHOTOS: शिव की नगरी काशी में लहराया श्रद्धा का सावन, चौथे सोमवार पर कण-कण बोला बम-बम भोला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 31 Jul 2023 05:56 PM IST
सार
सावन के चौथे और पुरुषोत्तम मास के दूसरे सोमवार श्री काशी विश्वनाथ धाम में आस्था की अनवरत गंगा प्रवाहमान हो उठी। गलियों से धाम तक भक्तों का ऐसा रेला उमड़ा की काशी का कण-कण से बम-बम भोले का जयघोष गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन