फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2021 prepration start in Kashi Vishwanath temple no queue of Shiv devotees on road red carpet will also be arranged

सावन 2021: काशी विश्वनाथ दरबार में इस बार दिखेगी अलग छटा, सड़क पर नहीं लगेगी शिवभक्तों की कतार, रेड कार्पेट का भी इंतजाम

Sat, 17 Jul 2021 08:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Jul 2021 08:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में निरीक्षण के दौरान सावन में श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। मंदिर क्षेत्र में चल रहे कार्यों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Sawan 2021 prepration start in Kashi Vishwanath temple no queue of Shiv devotees on road red carpet will also be arranged
सावन की तैयारियां शुरू,काशी विश्वनाथ में अलग होंगे प्रवेश-निकास मार्ग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शिव की नगरी काशी में सावन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। द्वादश ज्योतिर्लिंग में प्रमुख श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालु सावन में जहां घर बैठे बाबा का ऑनलाइन पूजन व अभिषेक कर सकेंगे, वहीं कोविड प्रोटोकॉल के साथ ही मंदिर में दर्शन पूजन की तैयारियां की जा रही हैं। इस बार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में निरीक्षण के दौरान सावन में श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। मंदिर क्षेत्र में चल रहे कार्यों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। उम्मीद है कि सावन से पहले मंदिर परिक्षेत्र का कार्य पूर्ण होने पर बाहर लगने वाली कतार मंदिर क्षेत्र के अंदर ही लगेगी। श्रद्धालुओं के लिए जहां रेड कार्पेट का इंतजाम किया जाएगा। 
विज्ञापन


25 जुलाई से शुरू हो रहे सावन की तैयारियां काशी के शिवालयों में चल रही हैं। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल की तरह ही कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार दर्शन पूजन का इंतजाम किया जा रहा है। काशी विश्वनाथ, कर्दमेश्वर महादेव, जागेश्वर, मृत्युंजय, तिलभांडेश्वर, गौरी के दारेश्वर, बीएचयू विश्वनाथ, भीमाशंकर, सारंगनाथ, गौतमेश्वर, रामेश्वर समेत शहर के सभी शिवालयों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दुर्गा कुंड क्षेत्र में सावन के दौरान लगने वाले मेले पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे मिलेगा बाबा का प्रसाद

सावन महीने में श्रद्धालुओं को घर बैठे बाबा विश्वनाथ का प्रसाद मिलेगा। डाक विभाग के काउंटर से 251 रुपये जमा करके श्रद्धालु बाबा का प्रसाद प्राप्त कर  सकेंगे। इधर, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रथम सोमवार को जलाभिषेक के लिए यादव बंधुओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परंपरा के अनुसार यादव बंधु बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करते हैं। कोविड संक्रमण को देखते हुए इस बार सिर्फ पांच-पांच लोगों को ही जलाभिषेक की अनुमति दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed