फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Save lives by donating blood

रक्तदान कर बचाएं जान

Wed, 20 Jul 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 20 Jul 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
कहते हैं न कि जहां चाह, वहां राह। देश की रक्षा के लिए अपना लहू बनाने वाले वीर सपूतों के जज्बे को सलाम करते हुए अमर उजाला फाउंडेशन ने 26 जुलाई यानी कारगिल विजय दिवस पर हर आम और खास से आग्रह किया है रक्तदान का। पहले ही दिन समूचे पूर्वांचल से देश के लिए अपना रक्त देने के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आए हैं। यह संजीदगी ही इस बात का प्रमाण है कि हम इंसान हैं और इंसान के काम आना चाहते हैं। हम संवेदनशील हैं। उन लोगों के लिए सोचते हैं, जिन्हें जिंदगी के लिए रक्त की सख्त जरूरत है। यह पहल उत्साह तो बढ़ाती ही है, प्रेरित भी करती है कि हम उठ खड़े हों और दें लहू देश के लिए...।
विज्ञापन



रक्तदान महादान है और इससे सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है। प्राय: लोगों में इस तरह की भ्रांतियां रहती हैं कि खून देने से शरीर में कमजोरी आ जाएगी, इसलिए बहुत से लोग खून देने से कतराते हैं। उन्हें नहीं मालूम कि उनका एक यूनिट रक्त चार जरूरतमंदों की जान बचा सकता है। तो देर किस बात की। अमर उजाला फाउंडेशन कारगिल विजय दिवस यानी 26 जुलाई को बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है। इसमें पहुंचकर आप रक्तदान कर पुण्य के भागी बन सकते हैं।
विज्ञापन



बनारस के अस्पतालों में हर दिन दूरदराज के तमाम मरीज आते है। इलाज के दौरान खून जरूरत पड़ने पर उनके परिवार के सदस्य डोनर नहीं खोज पाते हैं। ऐसे में खून के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है और कभी-कभी समय से खून न मिल पाने की वजह से मरीजों की जान भी खतरे में पड़ जाती है। बता दें कि जिले में आईएमए, बीएचयू, मंडलीय अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल आदि जगहों पर इलाज करा रहे मरीजों को जितने यूनिट खून की जरूरत हर दिन पड़ती है, उसकी पूर्ति नहीं हो पाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्लड बैंकों में स्वैच्छिक रक्तदाताओं की संख्या बहुत कम होती है। जरूरत और मांग के इस अंतर को कम करने के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां कराएं रजिस्ट्रेशनः यदि आप रक्तदान कर कारगिल विजय दिवस को खुद के लिए यादगार बनाना चाहते हैं तो निम्नलिखित वॉटस एप नंबर पर अपना नाम, पता, ब्लड ग्रुप (अगर पता हो) का भेजकर रक्तदान शिविर के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। - 8954886187, 9452111958
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed