{"_id":"5d2f86038ebc3e6caf0cdffc","slug":"savan-varanasi-news-vns4734190127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर परिक्षेत्र में गंदगी पर जोनल अधिकारी पर कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर परिक्षेत्र में गंदगी पर जोनल अधिकारी पर कार्रवाई की संस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सावन के पहले दिन मंदिर परिक्षेत्र में अव्यवस्था पर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों को चेतावनी दी है। मंदिर परिक्षेत्र में साफ सफाई नहीं होने और सीवर बहने पर जोनल अधिकारी पर कार्रवाई की संस्तुति की। नगर आयुक्त को भी फटकार लगाई और मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। भूलवश सामान लेकर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए गोदौलिया चौराहे पर अमानत घर बनाया जाएगा। शनिवार से अमानत घर श्रद्धालुओं के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा गलियों में लाइट व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा।
काशी विश्वनाथ मंदिर में बुधवार रात मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा की और लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को 24 घंटे में बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया। मंदिर के आसपास गंदगी और सीवर बहने की शिकायत पर नगर आयुक्त को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोनल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की और नगर आयुक्त से कार्रवाई करने के बाद जानकारी देने को कहा। गोदौलिया चौराहे पर निर्माणाधीन दो पहिया वाहनों की पार्किग में अमानत घर बनाने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने बताया कि प्रतिदिन मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्था की रिपोर्ट ली जाएगी। इसमें सभी विभागों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।