{"_id":"5d345b008ebc3e6cc768a35e","slug":"savan-2019-kanvariya-coming-to-visit-baba-vishwanath-temple-varanasi-kashi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सोमवार से पहले कांवरिया पहुंचे बाबा के द्वार, 55 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सोमवार से पहले कांवरिया पहुंचे बाबा के द्वार, 55 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक
Sun, 21 Jul 2019 06:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 21 Jul 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
काशी में पहुंचे कांवरिया।
- फोटो : अमर उजाला
सावन में बाबा को जल अर्पित करने के लिए शिवभक्तों के काशी आने का सिलसिला लगातार जारी है। सावन की प्रतिपदा से रोजाना हजारों की संख्या में शिव भक्त बाबा विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को भगवान शिव की नगरी बोल-बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठी। गंगा तट से लेकर मंदिर परिक्षेत्र की गलियों में केसरिया वेशधारी कांवरिया और भक्तों की लंबी-लंबी कतार लग रही है। शनिवार को भी बाबा दरबार में लगभग 55 हजार भक्तों ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
शनिवार को मंगला आरती के बाद से ही बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। मां सदानीरा के जल से स्नान के बाद कांवर में जल भरकर भक्त बाबा के दरबार पहुंचने लगे थे। हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए नंगे पांव भक्तों का रेला मंदिर की ओर बढ़ने लगा।
विज्ञापन
Trending Videos
दिन चढ़ने के साथ ही भक्तों की कतार लंबी होने लगी थी। सुगम दर्शन काउंटर पर भी बाबा के दर्शन के लिए लंबी कतार लगी रही। सावन के पहले सोमवार पर दर्शन-पूजन के लिए मंदिर परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में भी सावन के पहले सोमवार पर दर्शन के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।