फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saurabh Singh murder case entire conspiracy of murder was hatched in Gorakhpur jail

सौरभ सिंह हत्याकांड: गोरखपुर जेल में रची गई थी हत्या की पूरी साजिश, बाप-बेटे ने मिलकर वारदात को दिया था अंजाम

Tue, 05 Dec 2023 04:48 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 05 Dec 2023 04:48 PM IST
सार

पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि सौरभ के पिता सुरेश सिंह उसके परिवार को पट्टीदारों से मिलकर परेशान कर रहे थे। कुछ मामलों को लेकर उसके परिवार के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज करवाए थे।

विज्ञापन
Saurabh Singh murder case entire conspiracy of murder was hatched in Gorakhpur jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के चिरैयाकोट क्षेत्र के असलपुर गांव में बीते 29 नवंबर को गांव निवासी 24 वर्षीय सौरभ सिंह की हत्या की साजिश गोरखपुर जेल में रची गई थी। गांव के ही शख्स ने उसे मौत के घाट उतारा था। पुलिस की तीन टीमों ने मंगलवार को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयोग किए गए तीन तमंचे और एक मोटरसाइकिल बरामद कर की है।

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि पिछले माह घटना के बाद से पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के निर्देशन में चिरैयाकोट थाना की पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम को लगाया गया था। मंगलवार को पुलिस की तीनों टीमों ने मुखबीर की सूचना पर रानीपुर थाना के कोडरा की तरफ से आने वाली सड़क पर अभियुक्त सूर्यकेन्द्र सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र जयनारायण सिंह निवासी असलपुर, थाना चिरैयाकोट को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि सौरभ के पिता सुरेश सिंह उसके परिवार को पट्टीदारों से मिलकर परेशान कर रहे थे। कुछ मामलों को लेकर उसके परिवार के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज करवाए थे। इसको लेकर उसका पूरा परिवार परेशान था। बताया कि इसके पहले भी गांव में वर्चस्व की जंग को लेकर दो हत्याएं की गई थीं। जिसमें गांव के ही राहुल सिंह का नाम था, जो अभी गोरखपुर जेल में बंद है।

उससे हत्यारोपी का मिलना-जुलना था। राहुल के साथ मिलकर वह अपने गांव में अपना वर्चस्व बनाना चाहता था, लेकिन सौरभ सिंह और उसके पिता सुरेश सिंह इसमें रोड़ा बन रहे थे। इसी बात को लेकर सौरभ को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई थी। घटना के दिन गांव से बरात गाजीपुर जनपद गई थी। बारात में सौरभ के जाने की जानकारी होने पर वह भी गया था। करीब दस बजे वह घर आ गया और सौरभ की हत्या करने का इंतजार करने लगा।

विज्ञापन

करीब रात एक बजे घर के पास आने पर उसकी तीन गोली मारकर हत्या कर दी। उसने अपने पिता जयनारायण सिंह को सारी बातें बताईं और उसके सहयोग से तमंचा को पास के ही एक झाड़ी में छुपा दिया। उसके बाद वे घर में ही सो गये। अभियुक्त की निशानदेही पर असलपुर गांव से ही तीन तमंचे बरामद किये गए तथा वहीं से जयनारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चिरैयाकोट प्रवीण कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी अमित मिश्र, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed